
#बालाघाट
आज दिनांक12-09-2026 को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, द्वारा प्रभावित क्षेत्रांतर्गत वि.खण्ड बिरसा के 04 ग्राम (घुम्मुर, कुण्डेकसा, कोरका एवं मछुरदा) में 39 स्थानों पर ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया गया तथा 04 ग्रामों में (घुम्मुर, कुण्डेकसा, कोरका एवं मछुरदा) में 22 हैण्डपम्पों का क्लोरिनेशन किया गया । वि.खण्ड बिरसा के 01 ग्राम (मछुरदा) में 02 हैण्डपम्पों का सुधार कार्य किया गया ।
इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा अन्य ग्रामों में भी क्लोरिनेशन एवं सुधार कार्य किया गया, जिसके अंतर्गत वि.खण्ड बैहर के 01 ग्राम (गंजेसर्रा) 07 स्थानों पर ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया गया । वि.खण्ड बैहर के 04 ग्रामों (आमगहन, गोवारी, मोहबट्टा एवं गंजेसर्रा) में 24 हैण्डपम्पों तथा वि.खण्ड बिरसा के 10 ग्रामों (अचानकपुर, गिडोरी, रमगढ़ी, मानेगांव, देवरी द., भूतना, चकरवाही, बंदनिया, बिठली एवं कटंगी) में 50 हैण्डपम्पों का क्लोरिनेशन किया गया । इसी प्रकार वि.खण्ड बैहर के 01 ग्राम (आमगहन) में 05 एवं वि.खण्ड बिरसा के 01 ग्राम (अचानकपुर) में 10 जल स्त्रोतों से पानी के नमूने का संग्रहण किया गया । वि.खण्ड बिरसा के 05 ग्रामों (गिडोरी, रमगढ़ी, मानेगांव, बंदनिया एवं बिठली) में 05 हैण्डपम्पों का सुधार कार्य किया गया ।
#CMMadhyaPradesh #minforestmp #mp_wcdmp #JansamparkMP #healthminmp #welfaretribal #minphemp