प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 170 गुम मोबाइल फोन बरामद
प्रतापगढ़ पुलिस ने तकनीक और सतर्कता का शानदार उदाहरण पेश करते हुए CEIR पोर्टल की मदद से 170 गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोनों की कुल कीमत लगभग 33.15 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस लाइन स्थित साईं कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार भाटी ने मोबाइल स्वामियों को उनके फोन वापस सौंपे। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने प्रतापगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल अथवा नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समयबद्ध कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके।
तकनीक के दम पर प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बार फिर 170 परिवारों की मुस्कान लौटाने का काम किया है।
#PratapgarhPolice #CEIR #MobileRecovery #DeepakBhukar #UPPolice #Pratapgarh