#बालाघाट
आज दिनांक 12-09-2026 को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में आंगनबाडी केन्द्रों में साफ-सफाई कराई गई है, बच्चों को समय पर भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है एवं घर पर जाकर भोजन वितरण किया गया है । प्रभावित क्षेत्र में विकासखण्ड बैहर के 06 ग्रामों के 20 एवं वि.खण्ड बिरसा के 16 ग्रामों के 33 आंगनबाडी केन्द्रों मे साफ-सफाई कराई गई । वि.खण्ड बैहर के 20 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 303 तथा वि.खण्ड बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 657 बच्चों को भोजन दिया गया । इसी प्रकार वि.खण्ड बैहर के 12 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 72 एवं वि.खण्ड बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 222 महिला एवं बच्चों को घर पर भोजन पहुंचाकर भी दिया गया । वि.खंड बैहर के 09 आंगनबाड़ी केन्द्र में 55 एवं वि.खंड बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री को THR का प्रदाय किया गया ।
#CMMadhyaPradesh #minforestmp #mp_wcdmp #JansamparkMP #healthminmp #welfaretribal