जमुई: एंबुलेंस के बाद अब डाक पार्सल लिखे वाहन से 2760 पीस केन बियर बरामद, चालक गिरफ्तार
जमुई: एक दिन में लगातार दूसरी बार उत्पाद विभाग की टीम को भारी मात्रा में बीयर की खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है। एक ओर जहां रविवार की सुबह गिद्धौऱ के बानाडीह के पास से एक प्राइवेट एंबुलेंस को 460 पीस केन बियर के साथ जब्त कर दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया तो वहीं दूसरी बार रविवार की रात टाउन थाना क्षेत्र के लोटन मोड़ के पास से डाक पार्सल लिखे गाड़ी से 115 पेटी यानि 2760 पीस केन बियर बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान गिरिडीह के सिरसिया गांव निवासी हरि सोनकार के पुत्र विनोद सोनकार के रूप में हुई है। यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई है, जो उत्पाद विभाग के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। इस कार्रवाई से अन्य शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है। #jamuinews #jamuiPolice #Crime #Exident #Sharabbandi #CrimeNews
Jamui, Jamui | Sep 21, 2026