
अवकाश का आदेश 8 बजे के बाद, तब तक स्कूल पहुंच चुके थे बच्चे!
छतरपुर में अतिवृष्टि और मौसम अलर्ट के बीच कलेक्टर ने 3 सितंबर को विद्यार्थियों के अवकाश का आदेश जारी किया, लेकिन सवाल यह है कि आदेश जारी होने का समय क्या पर्याप्त था?
जिले के अधिकांश स्कूल सुबह 8 बजे से पहले ही शुरू हो जाते हैं। कई बच्चे स्कूल बस, वैन और अन्य वाहनों से निर्धारित समय पर घर से निकलते हैं। ऐसे में जब अवकाश का आदेश 8 बजे के बाद जारी हुआ, तब तक कई बच्चे स्कूल पहुंच चुके होंगे या रास्ते में होंगे।
सबसे बड़ा सवाल—अगर मौसम इतना गंभीर था कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अवकाश जरूरी था, तो आदेश स्कूल शुरू होने से पहले क्यों नहीं जारी किया गया?
स्कूल वाहन चालक बच्चों को लेने निर्धारित समय पर निकलते हैं। उन्हें अचानक जारी हुए आदेश की जानकारी कब और कैसे मिलेगी? क्या हर अभिभावक तक समय रहते सूचना पहुंच पाना संभव है?
बारिश और जलभराव के बीच बच्चों को सुरक्षित रखना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसलिए भविष्य में ऐसे मौसम अलर्ट के दौरान स्कूलों के समय से पहले ही स्पष्ट और समयबद्ध आदेश जारी करने की व्यवस्था जरूरी है।
छतरपुर में आज भी भारी बारिश की चेतावनी के बीच यह सवाल व्यवस्था पर जरूर उठता है—
*आदेश आया, लेकिन क्या सही समय पर आया?*
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh PRO Jansampark Chattarpur Collector Office Chattarpur BJP Madhya Pradesh PMO India Collector Office Panna