बारिश और जलभराव से चायल कजरी मेले में अव्यवस्था, दुकानदार व दर्शक परेशान
चायल, कौशांबी। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आयोजित चायल के ऐतिहासिक कजरी मेले में बारिश के बाद जलभराव से अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। मेला परिसर में पानी भरने से दूर-दराज से आए दुकानदारों के साथ दर्शकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से दुकानदारों को दुकान लगाने और सामान बचाने में दिक्कत हो रही है। बारिश के कारण मेले के रास्तों पर कीचड़ होने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है।
मेला कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि हर वर्ष रक्षाबंधन पर मेले का आयोजन होता है, लेकिन बारिश और जलभराव की समस्या लगातार बनी रहती है। वहीं नगर पंचायत चायल के अध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि मेला तालाब के किनारे लगता है। बारिश होने पर जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे पानी निकालने में परेशानी होती है।
नगर पंचायत का रैन बसेरा भी बारिश के पानी में ड�
Manjhanpur, Kaushambi | Aug 29, 2026