शिमला में भाजपा के धरना-प्रदर्शन के दौरान राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उनकी हालत में सुधार है और उन्होंने जल्द छुट्टी मिलने की उम्मीद जताई है। वहीं, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ बिंदल ने अस्पताल पहुंच कर हर्ष महाजन का हाल जाना।