
निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार के आदेश के आलोक में कक्षा 4-8 के बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता (एफ एल एन) को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से टीचिंग ऐट द राइट लेवल ( टी ए आर एल) आधारित अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी प्रखंडों के चार-चार प्रखंड स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों के गैर- आवासीय प्रशिक्षण की शुरुआत (डायट)बांका में की गई। आरम्भ में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रा० शि० एवं समग्र शिक्षा, बांका, मो० फारूक रहमान, (डायट), बांका के प्राचार्य अभय कुमार सिंह एवं जिला गुणवत्ता शिक्षा प्रभारी मनोहर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों द्वारा असर टूल्स के माध्यम से आकलन के आधार पर बच्चों का समूह बनाकर प्रतिदिन 1 घंटे भाषा एवं एक घंटे गणित का शिक्षण करने हेतु प्रेरित किया। डायट बांका के प्राचार्य ने अपने संबोधन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। गुणवत्ता शिक्षा प्रभारी मनोहर सिंह ने इसके प्रभाव पर चर्चा करते हुए छीजन रुकने की बात बताई। प्रशिक्षण राज्य स्तरीय प्रशिक्षित राघवेन्द्र कुमार झा, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, कविता कुमारी एवं प्रवीण कुमार सिंह दे रहे हैं। प्रशिक्षण उपरांत ये प्रखंड स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक अपने-अपने प्रखंडों में चयनित विद्यालय में 21 दिनों का अभ्यास शिक्षण करेंगे। तत्पश्चात प्रभावी परिणाम के आधार पर सभी विद्यालयों के नामित शिक्षकों को प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण देंगे। उसके बाद चौथी और पांचवी के सभी बच्चों के लिए समूह बनाकर एवं छठी से आठवीं के बच्चों के लिए प्रारंभिक, अक्षर एवं शब्द समूह के बच्चों के लिए यह कार्यक्रम सभी विद्यालयों में 12 सप्ताह अर्थात् 60 दिवस या 120 घंटे के लिए चलाया जाना है।इस अवसर पर प्रथम संस्था से अभिषेक झा,एवं मनीष कुमार भी उपस्थित थे।
Banka, Bihar | Sep 11, 2026