भाई दूज पर सांसद भजनलाल जाटव ने बड़ी बहन से बंधवाई राखी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
भरतपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं धौलपुर-करौली सांसद भजनलाल जाटव ने भाई दूज के पावन अवसर पर अपनी बड़ी बहन से राखी बंधवाकर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस खास पल की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं।
सांसद भजनलाल जाटव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन का पवित्र रिश्ता पारिवारिक मूल्यों, प्रेम, विश्वास और संस्कारों की सुंदर अभिव्यक्ति है। यह रिश्ता जीवनभर स्नेह और अपनत्व की डोर से बंधा रहता है।
उन्होंने भाई दूज के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
भरतपुर तक न्यूज
खबर हमारी, फैसला आपका
Weir, Bharatpur | Nov 11, 2026