
छत्तीसगढ़ सरकार रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेश की माताओं-बहनों को विशेष सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के डौण्डीलोहारा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत राज्य की 67.28 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से 631.38 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे अंतरित की जाएगी। बहनों की त्योहार की खुशियों को दोगुना करने के लिए सितंबर माह की यह किस्त समय से पहले अग्रिम रूप से दी जा रही है।
महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाली इस योजना के जरिए अब तक कुल 19,444 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाई जा चुकी है। हर महीने मिलने वाली इस राशि से न केवल महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य और पारिवारिक जरूरतों को संबल मिल रहा है, बल्कि वे इसे आजीविका और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य (सुकन्या समृद्धि योजना) में निवेश कर आत्मनिर्भर भी बन रही हैं।
#MahtariVandanYojana #VishnuDeoSai #Chhattisgarh #WomenEmpowerment #GoodGovernance #RakshaBandhanGift #CGGovt #FatafatNews