लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर गिरिडीह पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को एसपी डॉ. विमल कुमार ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों से बातचीत कर घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान छठ घाटों पर भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था, गोताखोरों की टीम की तैनाती और पुलिस मित्रों की भूमिका समेत अन्य सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की गई। एसपी के साथ नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।
#inspection #chhathmahaparv #giridih #giridihnews