बागपत: घोटाले की जांच के दौरान पंचायत भवन बना अखाड़ा, चलीं कुर्सियां और जमकर हुई मारपीट!
बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के बोढा गांव में पंचायत भवन उस समय रणक्षेत्र में बदल गया, जब कथित घोटाले की जांच के दौरान शिकायतकर्ता और प्रधान पक्ष आमने-सामने आ गए।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक और गाली-गलौज हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुर्सियां चलने लगीं। पंचायत भवन में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग चोटिल हो गए।
हैरानी की बात यह रही कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ही दोनों पक्ष भिड़ गए। घटना का वीडियो अब सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है।
📍 स्थान: बोढा गांव, थाना छपरौली, जनपद बागपत
क्या सरकारी जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और सख्त होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#Baghpat #Chaprauli #BodaVillage #ViralVideo #UPNews #BaghpatNews #BreakingNews #Panchayat #MediamitraNews
Baghpat, Bagpat | Jun 24, 2026