बड़सर ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक आयोजित, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत निकाली रैली
आज रेस्ट हाउस भोटा में बड़सर ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री संजय शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में बड़सर कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के उपरांत बड़सर ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत रैली निकाली। यह रैली भोटा से सलोनी, मैहरे, गारली होते हुए बिझड़ी तक निकाली गई।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मताधिकार के महत्व को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।