गईल भैंस पानी में!
विश्रामपुर विधानसभा के RJD विधायक नरेश प्रसाद सिंह पर पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने नदी पार करने के दौरान विधायक के एक व्यक्ति की पीठ पर सवार होने और फिर संतुलन बिगड़ने से पानी में गिरने की घटना को लेकर निशाना साधा।
भानु प्रताप शाही ने तंज कसते हुए कहा कि विधायक की दबंगई के सामने आखिर उस व्यक्ति का भी जमीर जाग गया और विधायक को पानी में गिरना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसे जमीर वाले लोग पसंद हैं।
उन्होंने आगे कहा, "प्यार से कोई पीठ पर चढ़ जाए तो कोई बात नहीं, लेकिन दबंगई और जमींदारी दिखाने पर यही होना चाहिए। रस्सी जल गई, ऐंठन नहीं गई।"
भानु प्रताप शाही के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।
Bhanu Pratap Shahi #बिश्रामपुर #jharkhand
Kanke, Ranchi | Nov 11, 2026