⚡ बिजली के जर्जर पोलों और करंट की समस्या को लेकर बिजली विभाग को ज्ञापन
बरसात के मौसम में बिजली के पोलों में करंट आने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। कई स्थानों पर बिजली के खंभे जर्जर हालत में बताए जा रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
इसी समस्या को लेकर उवैस राजा और उनकी टीम ने आज बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपकर जर्जर पोलों की जांच, करंट की समस्या को दूर करने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की।
बताया गया कि पूर्व में पिता-पुत्री की करंट लगने से हुई मौत की घटना के बाद भी शहर के कई इलाकों से बिजली के पोलों में करंट आने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।
📍 I7 News | जनहित की आवाज़
#I7News #Haldwani #Uttarakhand #ElectricityDepartment #BijliVibhag #ElectricPole #Barish #SafetyFirst #PublicSafety #HaldwaniNews #जनहित