दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत अचानक बिगड़ती जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका ब्लड शुगर स्तर गिरकर 60 mg/dL तक पहुँच गया है, जबकि रक्तचाप (BP) भी लगातार घट रहा है।
सोनम वांगचुक ने स्पष्ट किया है कि उनका यह आंदोलन अब केवल लद्दाख के क्षेत्रीय मुद्दे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के युवाओं और उनके भविष्य से जुड़े व्यापक सवालों को भी उठाता है।
उनकी प्रमुख माँगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शामिल है। इसी मुद्दे पर नीट (NEET) पेपर लीक विवाद के बाद सोनम वांगचुक और 'कॉकरोच जनता पार्टी' के अभिजीत दीपके एक साथ मंच पर आए हैं।
आज इस आंदोलन को और व्यापक राजनीतिक समर्थन मिलता दिखा, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सलाहकार योगेंद्र यादव ने मंच पर उपस्थित होकर इस आंदोलन को वैधानिकता (legitimacy) प्रदान की। उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई की पत्नी एवं तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता सागरिका घोष भी मौजूद रहीं।
#Delhi #protest
Niwas, Mandla | Jul 3, 2026