
*थाना चिलकाना पुलिस ने चेकिंग व दबिश के दौरान 02 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार....*
*सहारनपुर।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना चिलकाना पुलिस ने चेकिंग व दबिश के दौरान 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी चिलकाना अक्षय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों में जाबिर पुत्र सईद निवासी ग्राम दुधगढ़ थाना चिलकाना शामिल है, जो मु.अ.सं. 456/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में न्यायालय एडीजे-13 से वांछित था। दूसरा अभियुक्त संदीप पुत्र सतपाल निवासी ग्राम अहाड़ी थाना चिलकाना है, जो एसटी नं. 330/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में स्पेशल जज एनडीपीएस कोर्ट से वांछित था।
दोनों को उनके मकान से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उ.नि. नरेंद्र कुमार सोलंकी, उ.नि. विमल कुमार सैनी, है.का. सोनू पायला, का. विपिन नैन व का. गोपाल सोलंकी शामिल रहे।