
फल-सब्जियों के लिफाफे में सिगरेट की डिब्बी, अंदर छिपा था 7.01 ग्राम चिट्टा; 28 वर्षीय विशाल कुमार गिरफ्तार।
कांगड़ा: नशे के खिलाफ अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.01 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस चौकी आलमपुर की टीम ने टैक्सी नंबर HP 01 DA 1047 की तलाशी के दौरान यह नशे की खेप बरामद की।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने चिट्टे को बेहद शातिराना तरीके से फल-सब्जियों से भरे लिफाफे में रखी सिगरेट की डिब्बी के अंदर छिपा रखा था। हालांकि, पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपी की यह चालाकी काम नहीं आई और तलाशी के दौरान नशा बरामद कर लिया गया।
मामले में पुलिस ने आलमपुर निवासी 28 वर्षीय विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है। बरामद चिट्टे का वजन 7.01 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में जांच के दौरान नशा तस्करी से जुड़े अन्य कनेक्शनों का भी पता लगाया जा रहा है।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो
#KangraPolice #Alampur #Chitta #HimachalPradesh #NashaMuktHimachal