फिरोजाबाद: भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, तमंचा भी मिला
थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 04 मोबाइल फोन व 01 तमंचा नाजायज 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के निकट पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। घूम-फिर कर मेलों की भीड़-भाड़ में लोगों की जेब से, ढाबा के पास सोते हुए ट्रक ड्राइवरों से, टेम्पो में बैठी सवारियों से मोबाइल फोन चोरी करने वाला अभियुक्त गोपाल पुत्र बाबूराम निवासी खेमगंज गिहार कॉलोनी थाना सिरसागंज को भावली गांव रोड से गिरफ्तार किया गया।
#FirozabadPolice #Sirsaganj #UPPolice #FirozabadNews #ChorGiraftar #UPCrime #PoliceAction #CrimeNewsUP #FirozabadBreaking #UPPoliceInAction #MobileChor