गोपालगंज: सिधवलिया थाना क्षेत्र के गंगवा और जलालपुर गांवों में पिछले चार दिनों से एक बंदर के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों के अनुसार, बंदर लगातार लोगों पर हमला कर रहा है. अब तक उसके हमले में एक बच्चे और एक महिला के घायल होने की जानकारी सामने आयी है. लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीण भयभीत हैं
Bihar, India | Oct 23, 2026