मीनापुर: मीनापुर पुलिस ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार, कंस्ट्रक्शन कंपनी से लेवी मांगने का है आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर पुलिस ने एसटीएफ की मदद से गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे में अलग अलग जगहों से दो नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पकड़ से फरार नक्सली रत्नाकर को शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के औरा से गिरफ्तार किया गया है।