मीनापुर: सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र से लापता युवती हरियाणा से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाने के एक गांव से 23 जनवरी को अगवा युवती को पुलिस ने हरियाणा से बरामद किया है। वहीं, आरोपित युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवती का गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे में न्यायालय में बयान दर्ज कराया है।