मीनापुर: रामपुरहरि थाना क्षेत्र से लापता किशोरी 41 दिन बाद दिल्ली में मिली, पुलिस ने किया बरामद
मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरि थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता किशोरी को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया है। जिसे सोमवार दोपहर करीब दो बजे कोर्ट में बयान हेतु भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक वह 41 दिन से लापता थी। इसके बाद परिजन और पुलिस लगातार खोजबीन में जुटी हुई थी।