त्यौहारों के दृष्टि गत खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व टीम की संयुक्त कार्रवाई,
खाद्य पदार्थों के 5 नमूने लिए
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना तथा एसडीएम श्री कमल मंडलोई के निर्देशन में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत बुधवार को राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा के संयुक्त दल ने विभिन्न खाद्य पदार्थ विक्रय संस्थानों का निरीक्षण किया तथा खाद्य पदार्थों के नमूने लिए ।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बीएस जामोद ने बताया कि बुधवार को जांच दल ने पालीवाल रेस्टोरेंट से मिल्क केक, बैजनाथ रेस्टोरेंट से मावा बर्फी, अमरदीप कैफे से मावा पेड़ा , सेव एवं मालव दूध डेयरी आगर-मालवा से दूध का नमूना लिया । इन नमूनों को विधिवत सील बंद कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार श्री चंद्रशेखर परमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बी.एस. जामोद एवं सहयोगी स्टाफ उपस्थित था।
CM Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa