
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।
दैनिक वीरधरा राजस्थान। श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।
सवाईमाधोपुर।भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी के नाम से विख्यात भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बौंली की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी जी का संपूर्ण जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, नेतृत्व क्षमता और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने देश को मजबूत बनाने, गरीबों एवं वंचित वर्गों के उत्थान तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए। उनका त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा कांग्रेस की विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष गिर्राज मीणा,सलीम मिर्जा महासचिव, प्रवक्ता एडवोकेट धर्मराज मीणा,अमन खान मीडिया प्रभारी, जमनालाल मीणा, नादान सिंह गुर्जर, मंजूर करारखानी, शकुंतला देवी वर्मा, गंगाधर रतनपुरा, कमलेश बपूई, कालू पीलूखेड़ा आदि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।