
मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक: औरंगाबाद जिले में BIADA के तहत औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की प्रक्रिया में आई तेजी
The silence media news
मुख्य सचिव, बिहार द्वारा राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में औरंगाबाद जिले से जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा सम्मिलित हुए।
समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को राज्य में औद्योगिक विकास हेतु भूमि अर्जन एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया।
औरंगाबाद में BIADA अंतर्गत कुल अधिग्रहित रकबा: 436.50306 एकड़ भूमि, कुटुम्बा अंचल के 7 मौजों में फैली हुई है। आयुक्त, पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन-सह-प्रमंडलीय आयुक्त (मगध प्रमंडल, गया) के आदेशानुसार R&R योजना की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। R&R योजना की स्वीकृति उपरांत धारा 18 का प्रकाशन किया जा चुका है। धारा 18 के प्रकाशन के तुरंत बाद धारा 19(1) के प्रकाशन की कार्रवाई तेजी से की जा रही है।
मुख्य सचिव ने बैठक में निर्देश दिया कि भूमि अर्जन एवं अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं को नियत समय सीमा के भीतर पूरा कर औरंगाबाद में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का मार्ग जल्द से जल्द प्रशस्त किया जाए।
#thesilencemedianews #daudnagar #aurangabad #barun #औरंगाबाद #dehrionsone #upendranathvermaips #abhilashasharmaias