
युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर।
20 नवंबर को एमजेके कॉलेज में लगेगा जिला स्तरीय नियोजन मेला।
नौ निजी कंपनियां एवं संस्थान लेंगी भाग।
रोजगार के इच्छुक युवक-युवतियों को मिलेगा अवसर।
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा आगामी 20 नवंबर 2026 को एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला स्थानीय एमजेके कॉलेज, बेतिया में आयोजित होगा। इसके माध्यम से जिले के रोजगार इच्छुक युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ व्यावसायिक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि नियोजन मेले में निजी क्षेत्र की नौ कंपनियों एवं संस्थानों ने भाग लेने के लिए अपनी सहमति दी है। इनमें उत्कर्ष वेलफेयर फाउंडेशन, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, प्राइम व्यू आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, स्वतंत्रा माइक्रो फाइनेंस, नंदनी ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, एक्सपर्ट मैनपावर सर्विस तथा रूपल हॉस्पिटैलिटी एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड आदि शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि मेले में अधिक से अधिक निजी नियोजकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि युवाओं को रोजगार के विभिन्न अवसर एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें। साथ ही, युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी रोजगार इच्छुक युवक-युवतियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले में भाग लेकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं।
#samratchoudhary
#cmsamrat
Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार