
एएसआई से एसआई में प्रोन्नति पाने वाले पुलिस पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित
The silence media news
रफीगंज (औरंगाबाद)।
रफीगंज थाना में पदस्थापित एएसआई से एसआई पद पर प्रोन्नति प्राप्त करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को गुरुवार को जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सम्मानित होने वालों में एसआई बबनजीत कुमार, राम अवधेश सिंह, बाल गोविंद मिश्रा, जयप्रकाश बाजपेयी, मृत्युंजय कुमार, राजीव कुमार, संजय पासवान, केशनाथ सिंह, राजेश रंजन, मैनेजर शाह एवं विशाल कुमार शामिल हैं।
कार्यक्रम में रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी, बीपीआरओ अमर पासवान, सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने प्रोन्नति प्राप्त पुलिस पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ पुलिस सेवा में और बेहतर कार्य करने की उम्मीद है।
#औरंगाबाद #aurangabad #SPAurangabad #upendranathvermaips #rafiganj #BiharPolice
#thesilencemedianews