बार-बार खराब हो रही बुलेटप्रूफ गाड़ी लौटाएंगे बाबूलाल मरांडी,
CM हेमंत सोरेन से पूछा- आखिर गाड़ी बदलने से 'ऊपर' कौन रोक रहा है?
रांची। झारखंड की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी सुरक्षा के लिए राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई जर्जर बुलेटप्रूफ गाड़ी को ससम्मान लौटाने का फैसला लिया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर गृह विभाग को वाहन प्राप्त करने और इसकी विधिवत पावती उनके कार्यालय को देने का निर्देश देने की मांग की है।
बाबूलाल मरांडी ने पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी बुलेटप्रूफ सफारी गाड़ी बार-बार रास्ते में खराब हो जाती है। इसकी जानकारी कई बार सरकार के उच्चाधिकारियों को देने के बावजूद अब तक वाहन नहीं बदला गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि क्या वे स्वयं ऐसी गाड़ी में प्रदेश का दौरा करना पसंद करेंगे, जो बीच रास्ते में कभी भी बंद हो सकती है?
Babulal Marandi Hemant Soren
Kanke, Ranchi | Nov 9, 2026