#BreakingNews
#मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आज पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने की।
➡️ बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
➡️ परंपरागत जुलूस मार्गों का पालन सुनिश्चित करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
➡️ कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश जारी।
➡️ अधिकारियों और नागरिकों से आपसी समन्वय बनाकर त्योहार को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील।
🗣️ एसपी दीपक भूकर ने कहा: किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी, शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
#BreakingNews #Muharram2026 #PratapgarhPolice #PeaceCommitteeMeeting #Pratapgarh #UPPolice #LawAndOrder