लवे क्रॉसिंग गेट नंबर-47 बंद, बाबूपुर-रामपुरा ओवरब्रिज चालू
तीनपहाड़। मालदा रेल मंडल अंतर्गत तीनपहाड़–धमधमिया रेलखंड पर बाबूपुर और रामपुरा रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर-47 को बुधवार को भारी रेलवे पुलिस बल की मौजूदगी में बंद कर दिया गया। इसके स्थान पर बाबूपुर और रामपुरा को जोड़ने वाले नवनिर्मित रोड ओवरब्रिज को आवागमन के लिए चालू कर दिया गया। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद अब ट्रेन के आवागमन के दौरान फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही भारी वाहनों के परिचालन में भी सुविधा होगी। रेलवे की ओर से सड़क के दोनों तरफ रेल पटरी गाड़कर अवरोध लगा दिया गया, जिससे पुराने क्रॉसिंग मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया। इस दौरान बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार सहित रेलवे पुलिस बल के अन्य जवान मौजूद थे। नए ओवरब्रिज के चालू होने से बाबूपुर, रामपुरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।