
*हत्या के प्रयास के मामले में शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल*
मऊगंज। थाना शाहपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध चल रही कार्रवाई के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 285/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(2), 115(2), 118(1) एवं 351(3) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान फरियादी की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामले में धारा 118(2) एवं 109 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 03 सितंबर 2026 को आरोपी हरिशंकर गौतम उर्फ प्रमोद, पिता हनुमान प्रसाद गौतम, उम्र 35 वर्ष, निवासी कौआढान गौतमान, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को 04 सितंबर 2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊगंज सुरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शशिकांत सरयाम एवं एसडीओपी मऊगंज श्रीमती सचि पाठक के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी शाहपुर उपनिरीक्षक रामदीन सिंह के नेतृत्व में की गई।
*इनकी रही सराहनीय भूमिका*
आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक रामदीन सिंह, थाना प्रभारी शाहपुर, सउनि रामनरेश पटेल, प्रधान आरक्षक 04 अभिषेक मिश्रा, प्रधान आरक्षक 109 धर्मपाल सिंह, प्रधान आरक्षक 66 कमलेश यादव, प्रधान आरक्षक 106 कुंजल रावत, आरक्षक 31 निलेश तिवारी एवं आरक्षक 165 निर्भय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।