Public App Logo
Profile Picture

एकता में शक्ति समाचार पत्र

@ektameshaktinews
4682Followers
133Following
खेतों में पहुंचे दो हाथी, फसल रौंदी ढाबा से टरहर होते हुए बहुती पहुंचे, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
Video 1
Video 2
Video 3
Video 4
Video 5
Video 6
Video 7
Video 8
हनुमना स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई रात के समय डॉक्टर कम आवारा कुत्ते ज्यादा देखे जाते हैं।सरकार के दावे की पोल खोलती तस्वीर।शर्मसार कर देने वाली तस्वीर आई सामने।हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमीशन के आधार पर सचालित हो रहा है।डिलीवरी के नाम पर भोली-भाली जनता से लूटा जा रहा है पैसा।ग्रामीण जनता को पर्ची लिखकर अपने मनपसंद मेडिकल की दुकानों में मरीजों को भेजा जाता है दवाई लेने के लिए कमीशन फिक्स दुकानों* 

 *मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के द्वारा की गई थी शिकायत।* 

 *कमीशन के आधार पर क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार* 

 *रोगी कल्याण समिति में व्यापक भ्रष्टाचार बीती अनियमिता मेडिकल रिपोर्ट में जमकर की जा रही है हेरा फेरी रुपए लेकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार* 

 *हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमीशन के आधार पर सचालित हो रहा है।* 

 *कमिश्नर कलेक्टर आईजी के निरीक्षण के बाद भी नहीं व्यवस्था से भारी कमियांमिलीं कमिश्नर कार्यवाही की बात कही नहीं हुई कार्यवाही लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म।* 

खबर मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के हनुमना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत कमीशन के आधार पर संचालित हो रहा है। ऐसा कुछ कहना ग्रामीणों का भी है।जहां स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत डिलीवरी के नाम पर भोली-भाली जनता से 500 से ₹1000 वसूला जा रहा है।जहां बीएमओ को कमीशन भी दिया जाता है। मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर  के दौरान क्षेत्रीय विधायक कलेक्टर को ग्रामीणों के द्वारा कई बार शिकायत की गई थी जहां जानकारी होते ही विधायक के द्वारा अस्पताल में औचक निरीक्षण किया गया था वही उसे दौरान तो कुछ दिनों के लिए बंद हो गया था लेकिन इन दोनों फिर से भी भोली भाली जनता को लूटा जा रहा है ।अस्पताल में कई दवाई तो उपलब्ध है लेकिन अपने मनपसंद के आधार पर पर्ची लिखकर प्राइवेट मेडिकल में भेजा जाता है।पर्सेंट के आधार पर वही बात की जाए ग्रामीण क्षेत्र में संचालित कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी जहां ताला कभी नहीं खुलता है वही ताला न खुलने के कारण ग्रामीण क्षेत्र की हितग्राही मरीज परेशान होते रहते हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में तो संचालित हो रही है लेकिन कोई डॉक्टर न होने के कारण मरीज इधर से उधर भटकते रहते हैं।वही बात की उप स्वास्थ्य केंद्र जैसे सलैया,मिसिरगावा, हाटा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराही, सहित कई उप स्वास्थ्य केंद्र में हमेशा ताला लटका रहता है।जहां कई पदस्थ डॉक्टर बीएमओ को कमीशन देकर जनपद मुख्यालय में ही रहते हैं वही हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ बाबू रोगी कल्याण समिति में हेरा फेरी में जुटे 
 बड़ी लापरवाही सामने आई है वही बात की जाए कायाकल्प के तहत भवन का निर्माण की मरम्मत कार्य किया गया पुताई वही लीपापोती की गई है यह घटिया तौर पर शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार के द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।बात की जाए हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य  में पदस्थ डॉक्टर अपना ज्यादातर समय अपने कमरा में देते हैं जहां प्राइवेट क्लीनिक खोलकर अस्पताल परिसर में ही दवाई कर रहे वहीं मरीजों से एवं भोली-भाली जनता से मनमाना पैसा वसूल रहे हैं।इस संबंध में कई बार शिकायत की गई लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा नजरअंदाज भी कर दिया गया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था को सुधार कराने के लिए मांग की गई है जहां हनुमना स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ अपने निजी कमरा में  सेवा शुल्क के नाम निजी पैसा वसूल रहे हैं ज्यादातर समय अपना कमरा में ही देते हैं।वहीं जहां बात की जाए उनके ही संरक्षण में क्षेत्र में कई झोलाछाप दुकानें एवं डॉक्टर भी संचालित हो रहे हैं कई बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।अब यह देखना होगा कि जिला प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही की जाती है।कि यूं ही ऐसे ही लापरवाही करते रहेंगे।बात की जाए मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र में कैंटीन की व्यवस्था की गई है।जहां भोजन नाश्ता के लिए लेकिन कभी भी मरीजों को नाश्ता उपलब्ध नहीं हो पाता है भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। रोगी कल्याण समिति के पैसों का भी बंदर वाट किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई बार कमिश्नर कलेक्टर कई प्रशासनिक अधिकारी विधायक ने भी निरीक्षण किया लेकिन व्यवस्था में नहीं हुई सुधार कमिश्नर के द्वारा कार्यवाही की बात करने के बाद भी नहीं व्यवस्था सुधरी। इन दिनो एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर कम नजर आते हैं लेकिन रात के समय आवारा कुत्ते की भरमार देखी जाती है।

 *अगले अंक में देखिए विस्तार से वीडियो के साथ*
मुनहाई में लोक कल्याण शिविर संपन्न।बारह ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, पात्र हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ।विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल ने ग्रामीणों से किया संवाद। शिविर में कलेक्टर एसपी सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद।मऊगंज जिले के मुनहाई में आयोजित लोक कल्याण शिविर में 12 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों पर सुनवाई की गई। शिविर में मुनहाई, जड़कुड, नकवार, बीरादेई, पिपराही, सरदमन, हर्रई प्रताप सिंह, बावनगढ़, खोढ़मानी, बलभद्रगढ़, कैलाशपुर एवं रघुनाथगढ़ ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।
कल्पना मिश्रा केस में CBI जांच की मांग, विंध्य नागरिक अधिकार मंच ने गांधी प्रतिमा के सामने दिया धरना उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग।मनगवां कांग्रेस नेता दिलीप तिवारी एवं धीरेन्द्र राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजभवन में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भोपाल की सड़कों पर
मऊगंज।।कच्चा मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत, तीन बच्चे अनाथ; PM आवास न मिलने का आरोप।मृतक महिला के पति भी हैं विकलांग। जनपद पंचायत हनुमना अंतर्गत ग्राम पंचायत मलैगवा में कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। प्रशासन  लगाए गुहार
कांग्रेस के एसटी प्रकोष्ठ प्रभारी भगौती प्रसाद चौधरी का हनुमना में जोरदार स्वागत, भाजपा पर लगाए आरोप। मऊगंज जिले के उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रभारी भगौती प्रसाद चौधरी के हनुमना आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के दिशा-निर्देश और जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिलाल कोल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया, फिर फूल-माला से उनका स्वागत किया।
मऊगंज में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, नगर में निकली भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां।अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा मध्य प्रदेश जिला इकाई के द्वारा आयोजित किया गया।
Video 15
*गैस सिलेंडर में लीकेज से किराए के मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक* 

 बाराव रोड स्थित कलेक्ट्रेट के पास केशव कुंज के सामने शनिवार सुबह गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते एक किराए के मकान में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से गुप्ता परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। दो मोबाइल फोन भी आग में जलकर नष्ट हो गए।

घटना के दौरान मकान में करीब सात गैस सिलेंडर मौजूद होने की जानकारी सामने आई है। इनमें से दो अन्य सिलेंडर चालू अवस्था में थे। इसके अलावा आसपास कई दोपहिया वाहन भी खड़े थे और भवन में कई परिवार किराए से रह रहे थे। ऐसे में आग के फैलने पर बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना जिला कलेक्टर को दी गई, जिसके बाद कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता के साथ आर्मी फिजिकल एकेडमी के संचालक राजकुमार जायसवाल की सक्रियता के चलते आग पर जल्द काबू पा लिया गया। वहीं, आसपास के जिन दो घरों में गैस सिलेंडर चालू अवस्था में थे, उन्हें भी तत्काल बंद कराया गया।समय रहते आग पर नियंत्रण पाए जाने से आसपास रहने वाले परिवार सुरक्षित रहे और संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि आग समय रहते नियंत्रित नहीं की जाती तो भवन में मौजूद अन्य गैस सिलेंडरों के कारण स्थिति गंभीर हो सकती थी।घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग से गुप्ता परिवार का घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। प्रशासन और पुलिस द्वारा घटना की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
Video 17
Video 18
नकली सोने के 12 बिस्किट देकर 3 लाख की ठगी: मऊगंज पुलिस ने यूपी के अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी पकड़े, 2.50 लाख नकद बरामद असली सोने का सैंपल दिखाकर जीता भरोसा, फिर पीतल के टुकड़े थमाए; पुलिस ने जाल बिछाकर कार समेत पांच आरोपियों को दबोचा, सभी जेल भेजे गए
*नकली सोना दिखाकर 3* *लाख की ठगी, अंतरराज्यीय* *गिरोह के 5* *आरोपी गिरफ्तार* 

 *मऊगंज पुलिस की त्वरित* *कार्रवाई, आरोपियों से 2.50* *लाख रुपये नकद* *बरामद* 

मऊगंज। नकली सोना बेचकर लोगों को लाखों रुपये की चपत लगाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ मऊगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों द्वारा जमीन की खुदाई में सोना मिलने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाया जाता था।पुलिस के अनुसार 4 सितंबर 2026 को फरियादी राहुल सिद्दीकी, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 4 देवेंद्रनगर, जिला पन्ना, थाना मऊगंज पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों ने फोन कर खुद को मऊगंज का निवासी बताते हुए जमीन की खुदाई में मिले सोने की जानकारी दी। लालच में आकर फरियादी ने आरोपियों के बताए अनुसार रकम दी। बाद में उसे नकली सोना दिए जाने की जानकारी हुई।शिकायत के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक राम सिंह पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को दबोच लिया।

 *गिरोह के पांच आरोपी* *गिरफ्तार* 

पुलिस ने विमल कुमार बिंद, आकाश बिंद, भगवानदास बिंद, राजू उर्फ उमेश कुमार बिंद और पप्पू उर्फ विक्रम कुमार बिंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2,50,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह लोगों को नकली सोना असली बताकर ऊंचे दामों पर बेचता था और ठगी की रकम आपस में बांट लेता था।गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तथा पूर्व में की गई ठगी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

 *पुलिस टीम की अहम भूमिका* 

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राम सिंह पटेल, उपनिरीक्षक हेमानन्द सिंह, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र बिंद सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अतिवृष्टि के बाद जलभराव वाले क्षेत्रों में तेजी से बहाल हो रही सामान्य स्थिति
कलेक्टर-एसपी ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
हरदी बाजार में स्पीड ब्रेकर और साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश

 मऊगंज 04 सितम्बर 2026. कलेक्टर संजय कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। गौरी में घरों में भरे पानी की निकासी के लिए तहसीलदार द्वारा नाली खुलवाकर जल निकासी कराई गई। इसी प्रकार हरदी एवं शाहपुर में भी जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने की व्यवस्था की जा रही है। शाहपुर में मोटर पंप के माध्यम से पानी निकासी का कार्य निरंतर जारी है। अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रभावित मार्ग को भी आवागमन के लिए खुलवाया गया।जिले में अतिवृष्टि के बाद उत्पन्न जलभराव की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। राजस्व एवं पंचायत अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर जल निकासी, आवागमन बहाली तथा अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राजस्व अमले द्वारा अतिवृष्टि से हुई क्षति का मौके पर पहुंचकर आकलन किया जा रहा है। कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देशित किया कि अतिवृष्टि से हुई क्षति का स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करें तथा जिन परिवारों के खाद्यान्न को नुकसान हुआ है, उनकी जानकारी संकलित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
हरदी बाजार में सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण - कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरदी बाजार का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बाजार क्षेत्र में आवागमन एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्पीड ब्रेकर एवं साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि बाजार क्षेत्र में वाहनों की गति नियंत्रित रहे और आमजन को आवागमन में सुविधा के साथ सुरक्षा मिल सके। कलेक्टर श्री जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा जलभराव की स्थिति सामान्य होने तक मैदानी अमला लगातार सक्रिय रहकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हनुमना राजेश मेहता गुप्ता, तहसीलदार शिवम गौतम, चौकी प्रभारी एवं पटवारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
क्रमांक-13-389-फोटो क्रमांक 01 से 04 संलग्न हैं। 

श्रीकृष्ण के कर्मयोग और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने का संदेश
केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

 मऊगंज 04 सितम्बर 2026. प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय, मऊगंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. डी. पांडेय ने की। मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर पी.के. पांडेय उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. नीता मिश्रा ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. शशि शंकर द्वारा किया गया।
 अपर कलेक्टर ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके द्वारा प्रतिपादित कर्म के सिद्धांत को वर्तमान जीवन के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेरणा देता है कि व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए फल की चिंता किए बिना कर्म करते रहना चाहिए। उनका कर्मयोग, कर्तव्यनिष्ठा, धैर्य तथा परिस्थितियों के अनुरूप उचित निर्णय लेने की क्षमता आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. डी. पांडेय ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण केवल धार्मिक एवं आध्यात्मिक व्यक्तित्व ही नहीं, बल्कि जीवन-प्रबंधन, नीति, कूटनीति, प्रेम, धैर्य, क्षमा, साहस और कर्तव्यबोध के अद्वितीय मार्गदर्शक हैं। उनके जीवन से विपरीत परिस्थितियों में विवेक एवं संतुलन बनाए रखते हुए धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
 कार्यक्रम में प्रो. अनवर खान, डॉ. सच्चिदानंद मिश्रा, डॉ. ब्रह्मानंद शर्मा, डॉ. पंकज मिश्रा, डॉ. आशीष सोनगरिया, डॉ. सतीश मिश्रा, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. पंकज साहू एवं डॉ. के.के. विश्वकर्मा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अवनीश सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. एन.डी. त्रिपाठी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर श्री पी.के. पांडेय, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. एस.डी. पांडेय, विशिष्ट अतिथि डॉ. नीता मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक, प्राध्यापकगण एवं उपस्थित विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके कर्मयोग एवं समाज के प्रति उनके संदेशों को स्मरण करते हुए उपस्थितजनों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। पूरा कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण से परिपूर्ण रहा।
क्रमांक-14-390-फोटो क्रमांक 05, 06 संलग्न हैं।
*हत्या के प्रयास के मामले में शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल*

मऊगंज। थाना शाहपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध चल रही कार्रवाई के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 285/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(2), 115(2), 118(1) एवं 351(3) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान फरियादी की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामले में धारा 118(2) एवं 109 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 03 सितंबर 2026 को आरोपी हरिशंकर गौतम उर्फ प्रमोद, पिता हनुमान प्रसाद गौतम, उम्र 35 वर्ष, निवासी कौआढान गौतमान, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को 04 सितंबर 2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊगंज  सुरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शशिकांत सरयाम एवं एसडीओपी मऊगंज श्रीमती सचि पाठक के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी शाहपुर उपनिरीक्षक रामदीन सिंह के नेतृत्व में की गई।

*इनकी रही सराहनीय भूमिका*

आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक रामदीन सिंह, थाना प्रभारी शाहपुर, सउनि रामनरेश पटेल, प्रधान आरक्षक 04 अभिषेक मिश्रा, प्रधान आरक्षक 109 धर्मपाल सिंह, प्रधान आरक्षक 66 कमलेश यादव, प्रधान आरक्षक 106 कुंजल रावत, आरक्षक 31 निलेश तिवारी एवं आरक्षक 165 निर्भय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
*शासकीय महाविद्यालय हनुमना में नई प्रशासनिक जिम्मेदारी, डॉ. राहुल सिंह बने प्रभारी प्राचार्य* 

हनुमना/मऊगंज। शासकीय महाविद्यालय हनुमना में प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा देते हुए उच्च शिक्षा विभाग, रीवा संभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. राहुल सिंह, सहायक प्राध्यापक (भौतिक शास्त्र) को शासकीय महाविद्यालय हनुमना के प्रभारी प्राचार्य का दायित्व सौंपा गया है। वहीं पूर्व में प्रभारी प्राचार्य का दायित्व संभाल रहे डॉ. प्रकाश चंद्र पटेल से संबंधित पूर्व आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में डॉ. राहुल सिंह को शासकीय महाविद्यालय हनुमना के प्राचार्य पद का कार्य संपादित करने हेतु प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें महाविद्यालय कार्यालय प्रमुख के समस्त अधिकार प्रदान किए गए हैं।
डॉ. राहुल सिंह के नवीन दायित्व संभालने पर महाविद्यालय परिवार में उत्साह एवं सकारात्मक उम्मीदों का वातावरण है। सभी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य होगा।
एक प्राचार्य के रूप में सभी के प्रति समान भाव, निष्पक्ष दृष्टिकोण, धैर्यपूर्वक निर्णय लेने की क्षमता तथा प्रत्येक विषय पर सोच-समझकर कदम उठाना प्रशासन की महत्वपूर्ण विशेषताएं मानी जाती हैं। उम्मीद है कि डॉ. राहुल सिंह महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को समान महत्व देते हुए, उनकी बातों को सुनकर और सामूहिक विचार-विमर्श के साथ निर्णय लेते हुए महाविद्यालय को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
महाविद्यालय की प्रगति के लिए आवश्यक है कि किसी एक व्यक्ति विशेष के बजाय पूरे महाविद्यालय परिवार को साथ लेकर टीम भावना से कार्य किया जाए। शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय, विश्वास एवं सकारात्मक संवाद से संस्थान की कार्य-संस्कृति और मजबूत हो सकती है।
नए नेतृत्व से यह भी उम्मीद है कि शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सुविधाओं, अनुशासन, पारदर्शिता, कार्यालयीन व्यवस्था तथा महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। सामूहिक सहभागिता और सभी के सहयोग से शासकीय महाविद्यालय हनुमना को विकास की नई दिशा और नई पहचान मिल सकती है।
महाविद्यालय परिवार की ओर से डॉ. राहुल सिंह को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है कि उनके नेतृत्व में सभी को साथ लेकर महाविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।
हनुमना।।तिलया में रिवाल्वर-गड़ासा और तलवार की नोक पर महिला को बंधक बनाकर 40 लाख की लूट, क्षेत्र में हड़कंप।रिवाल्वर( गडासा)तलवार की नोक से महिला को बंधक बनाकर की गई 40 लाख की लूट क्षेत्र में मचा हड़काप।घटना की जानकारी होते ही मौके में पहुंची यह एसडीओपी की जा रही है जांच।हनुमना थाना क्षेत्र के हाटा चौकी के तिलया गांव में घटना हुई। पहले दो आए फिर 3 कुल 5 से 6की संख्या में। जनपद सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला ने भी कार्यवाही की मांग की