
युवा संगम का आयोजन शासकीय कन्या महाविद्यालय जिला झाबुआ में 05 अगस्त को
मध्यप्रदेश शासन की रोजगारोन्मुखी नीति के अंतर्गत निजी क्षेत्र की औद्यो गिक व्यवसायिक ईकाईयों में उपलब्ध रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आकांक्षी युवाओं के लिए युवा-संगम (रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) का आयोजन 05 अगस्त 2026 बुधवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक शासकीय कन्या महाविद्यालय जिला-झाबुआ में किया जा रहा है।
शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ लेने सम्बन्धी जानकारी विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर प्रदान की जाएगी। केन्द्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप योजना तथा मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजनान्तर्गत निर्धारित पात्रता अनुसार ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग हेतु आवेदन करने सम्बन्धी जानकारी आकांक्षी युवाओं को दी जाएगी। इच्छुक आवेदक जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष हो एवं शैक्षणिक योग्यता 8वीं से 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण वे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूलप्रति एवं फोटोकॉपी, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, समग्र आईडी के साथ युवा संगम में भाग ले सकते हैं।
इस आयोजन के सफल क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक आकांक्षी युवाओं को लाभान्वित करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Skill Development, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP