#बलरामपुर; शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में थाना #गौरा_चौराहा की पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार...
#बलरामपुर। #थाना_गौरा_चौराहा पुलिस ने रविवार को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, सभी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपियों में अशोक कुमार गुप्ता पुत्र भगवान प्रसाद, सालिकराम पुत्र गजाधर, निवासी पकड़ी मधपुर तथा सुनील कुमार पुत्र ध्रुव कुमार, मनीष पुत्र ध्रुव कुमार और ध्रुव कुमार पुत्र इंद्रमणि, निवासी परसा पुरैना, थाना गौरा चौराहा शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिग्विजय यादव, उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर तथा हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार शामिल रहे।
#balrampur #balampurpolic