गोंडा में पटाखा लाइसेंस सत्यापन के नाम पर ₹1,000-₹1,000 की रिश्वत लेने के दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी अभिषेक झा ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर कोतवाली में तैनात सिपाही अजीत सिंह और सीओ सिटी कार्यालय में तैनात महिला आरक्षी सुमन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। दोनों वायरल वीडियो 5 नवंबर के बताए जा रहे हैं। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने की थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की।
#Gonda #GondaPolice #AbhishekJha #UttarPradeshPolice #BreakingNews
Gonda, Gonda | Nov 9, 2026