Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

फर्रुखाबाद के अनुपम अवस्थी BSA एटा बनाए गए, फर्रुखाबाद में कुछ महीनों प्रभारी BSA रहे थे

MORE NEWS

फर्रुखाबाद - केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल मंच से बोले सत्ता में भागीदारी करें पाल समाज

फर्रुखाबाद - केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल मंच से बोले सत्ता में भागीदारी करें पाल समाज

Farrukhabad, Farrukhabad | Jun 7, 2026

जनपद फतेहगढ़ के थाना कम्पिल क्षेत्रान्तर्गत महिला को गोली लगने की सूचना पर थाना कम्पिल पुलिस द्वारा घायल महिला से पूछताछ, एक्स-रे एवं डॉक्टरों से वार्ता के क्रम में महिला को ईंट से चोट लगना तथा गोली नही लगने की पुष्टि के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा दी गई बाइट। https://t.co/0WDwPJVkqK

जनपद फतेहगढ़ के थाना कम्पिल क्षेत्रान्तर्गत महिला को गोली लगने की सूचना पर थाना कम्पिल पुलिस द्वारा घायल महिला से पूछताछ, एक्स-रे एवं डॉक्टरों से वार्ता के क्रम में महिला को ईंट से चोट लगना तथा गोली नही लगने की पुष्टि के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा दी गई बाइट। https://t.co/0WDwPJVkqK

Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jun 7, 2026

कानपुर में बुर्का पहनकर टीचर दोस्त को मार डाला: 10 लाख का गोल्ड ब्रेसलेट और चेन लूटी; 18 साल से दोस्ती थी 

कानपुर में कोचिंग संचालक विजय प्रकाश गुप्ता की हत्या करने वाला उनका 18 साल पुराना दोस्त मोहित द्विवेदी निकला है। मोहित ने विजय की हत्या किसी रंजिश के कारण नहीं, बल्कि करीब 10 लाख रुपए के सोने के ब्रेसलेट और चेन लूटने के लिए की थी। शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया।

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया- मोहित द्विवेदी ने करीब 15 दिन पहले ही वारदात की योजना बना ली थी। उसने यूट्यूब पर सर्च किया कि पहचान छिपाकर दोस्त की हत्या कैसे करें। उसने क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड भी देखे, जिससे पुलिस जांच से बच सके।

पहचान छिपाने के लिए मोहित ने बुर्का, लेडीज चप्पल, पर्स, दुपट्टा, ग्लव्स पहने। 31 मई (रविवार) की रात ऑटो से कोचिंग पहुंचकर लूट की। विरोध करने पर जोर का धक्का दिया। इससे विजय प्रकाश गुप्ता जमीन पर गिर गए। सिर में चोट लगने के कारण वे बेहोश हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। फिर मोहित उन्हें दूसरे कमरे में घसीटकर ले गया। अगले दिन 1 जून की सुबह महिला टीचर पहुंची तो खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

होली पर दोनों एक साथ खुजराहो घूमने गए थे

कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया- नवाबगंज के आजाद नगर के रहने वाले कोचिंग संचालक विजय प्रकाश गुप्ता और आरोपी मोहित द्विवेदी पिछले 18 सालों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों एक ही बिल्डिंग में कोचिंग चलाते थे। अक्सर समय साथ बिताते थे। वे साथ में शराब पीते और जुआ भी खेलते थे।

मोहित की पत्नी कई साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसके कुछ समय बाद उसकी कोचिंग भी बंद हो गई। फिर वह एक कंपनी में लेबर सप्लाई का काम करने लगा। होली के दौरान मोहित और विजय साथ में खजुराहो घूमने गए थे। वहीं पर मोहित की नजर विजय के करीब 10 लाख रुपए कीमत के सोने के ब्रेसलेट और चेन पर पड़ी। तभी से उसने इन जेवरों को लूटने की योजना बनानी शुरू कर दी थी।

कानपुर में बुर्का पहनकर टीचर दोस्त को मार डाला: 10 लाख का गोल्ड ब्रेसलेट और चेन लूटी; 18 साल से दोस्ती थी कानपुर में कोचिंग संचालक विजय प्रकाश गुप्ता की हत्या करने वाला उनका 18 साल पुराना दोस्त मोहित द्विवेदी निकला है। मोहित ने विजय की हत्या किसी रंजिश के कारण नहीं, बल्कि करीब 10 लाख रुपए के सोने के ब्रेसलेट और चेन लूटने के लिए की थी। शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया- मोहित द्विवेदी ने करीब 15 दिन पहले ही वारदात की योजना बना ली थी। उसने यूट्यूब पर सर्च किया कि पहचान छिपाकर दोस्त की हत्या कैसे करें। उसने क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड भी देखे, जिससे पुलिस जांच से बच सके। पहचान छिपाने के लिए मोहित ने बुर्का, लेडीज चप्पल, पर्स, दुपट्टा, ग्लव्स पहने। 31 मई (रविवार) की रात ऑटो से कोचिंग पहुंचकर लूट की। विरोध करने पर जोर का धक्का दिया। इससे विजय प्रकाश गुप्ता जमीन पर गिर गए। सिर में चोट लगने के कारण वे बेहोश हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। फिर मोहित उन्हें दूसरे कमरे में घसीटकर ले गया। अगले दिन 1 जून की सुबह महिला टीचर पहुंची तो खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को सूचना दी। होली पर दोनों एक साथ खुजराहो घूमने गए थे कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया- नवाबगंज के आजाद नगर के रहने वाले कोचिंग संचालक विजय प्रकाश गुप्ता और आरोपी मोहित द्विवेदी पिछले 18 सालों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों एक ही बिल्डिंग में कोचिंग चलाते थे। अक्सर समय साथ बिताते थे। वे साथ में शराब पीते और जुआ भी खेलते थे। मोहित की पत्नी कई साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसके कुछ समय बाद उसकी कोचिंग भी बंद हो गई। फिर वह एक कंपनी में लेबर सप्लाई का काम करने लगा। होली के दौरान मोहित और विजय साथ में खजुराहो घूमने गए थे। वहीं पर मोहित की नजर विजय के करीब 10 लाख रुपए कीमत के सोने के ब्रेसलेट और चेन पर पड़ी। तभी से उसने इन जेवरों को लूटने की योजना बनानी शुरू कर दी थी।

Farrukhabad, Farrukhabad | Jun 7, 2026

डीएम का एक्शन: तहसील दिवस में लापरवाही पर एक लेखपाल सस्पेंड, दूसरे को प्रतिकूल प्रविष्टि

राजस्व मामलों के निस्तारण में 'मिशन मोड' पर काम करने के निर्देश; जून भर चलेगा विशेष अभियान

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। जून माह के पहले शनिवार को कायमगंज तहसील में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ डीएम का कड़ा रुख देखने को मिला। जिलाधिकारी ने एक राजस्व लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए, जबकि एक अन्य मामले में दूसरे लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि (एडवर्स एंट्री) दी गई है। डीएम की इस बड़ी कार्रवाई से तहसील कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
समाधान दिवस में आईं कुल 216 शिकायतें
शनिवार को आयोजित इस समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 216 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से होना चाहिए।

जून माह में चलेगा विशेष राजस्व अभियान: 30 जून तक डेडलाइन

मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि राजस्व विभाग की बार-बार आ रही शिकायतों को देखते हुए जून माह में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
टीम बनाकर होगा समाधान: जो शिकायतें बार-बार आ रही हैं और जिनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है, उनके लिए विशेष टीमें गठित की जाएंगी। 30 जून तक इन सभी मामलों का निस्तारण (डिस्पोजल) करने का लक्ष्य रखा गया है।
न्यायालय का विकल्प: यदि विशेष अभियान के बाद भी मामले से संबंधित पक्ष संतुष्ट नहीं होते हैं, तो उन्हें राजस्व न्यायालय में वाद (केस) दायर कर मामले का कानूनी निस्तारण कराने की सलाह दी जाएगी।

जब तक फरियादी संतुष्ट नहीं, तब तक निस्तारण अधूरा
डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि तहसील दिवस और आईजीआरएस (मुख्यमंत्री पोर्टल) के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण तब तक संतोषजनक नहीं माना जाएगा, जब तक अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से बात नहीं कर लेते। उन्होंने निर्देश दिया:
"अधिकारी खुद मौके पर जाएं, शिकायतकर्ता से बात करें, उसका फीडबैक लें और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें।"

पैमाइश के मामलों पर 'मिशन मोड' में एक्शन
जिलाधिकारी ने बताया कि इस समय सबसे अधिक शिकायतें जमीन की पैमाइश (नाप-जोख) से जुड़ी हुई हैं। यह सीजन पैमाइश के लिए सबसे उपयुक्त है। इसलिए, तहसील प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि एसडीएम कोर्ट में लंबित धारा-24 (पैमाइश) के जितने भी मामले हैं, उनकी 'मिशन मोड' में रिपोर्ट मंगवाकर जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए।

डीएम का एक्शन: तहसील दिवस में लापरवाही पर एक लेखपाल सस्पेंड, दूसरे को प्रतिकूल प्रविष्टि राजस्व मामलों के निस्तारण में 'मिशन मोड' पर काम करने के निर्देश; जून भर चलेगा विशेष अभियान कायमगंज (फर्रुखाबाद)। जून माह के पहले शनिवार को कायमगंज तहसील में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ डीएम का कड़ा रुख देखने को मिला। जिलाधिकारी ने एक राजस्व लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए, जबकि एक अन्य मामले में दूसरे लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि (एडवर्स एंट्री) दी गई है। डीएम की इस बड़ी कार्रवाई से तहसील कर्मियों में हड़कंप मच गया है। समाधान दिवस में आईं कुल 216 शिकायतें शनिवार को आयोजित इस समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 216 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से होना चाहिए। जून माह में चलेगा विशेष राजस्व अभियान: 30 जून तक डेडलाइन मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि राजस्व विभाग की बार-बार आ रही शिकायतों को देखते हुए जून माह में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। टीम बनाकर होगा समाधान: जो शिकायतें बार-बार आ रही हैं और जिनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है, उनके लिए विशेष टीमें गठित की जाएंगी। 30 जून तक इन सभी मामलों का निस्तारण (डिस्पोजल) करने का लक्ष्य रखा गया है। न्यायालय का विकल्प: यदि विशेष अभियान के बाद भी मामले से संबंधित पक्ष संतुष्ट नहीं होते हैं, तो उन्हें राजस्व न्यायालय में वाद (केस) दायर कर मामले का कानूनी निस्तारण कराने की सलाह दी जाएगी। जब तक फरियादी संतुष्ट नहीं, तब तक निस्तारण अधूरा डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि तहसील दिवस और आईजीआरएस (मुख्यमंत्री पोर्टल) के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण तब तक संतोषजनक नहीं माना जाएगा, जब तक अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से बात नहीं कर लेते। उन्होंने निर्देश दिया: "अधिकारी खुद मौके पर जाएं, शिकायतकर्ता से बात करें, उसका फीडबैक लें और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें।" पैमाइश के मामलों पर 'मिशन मोड' में एक्शन जिलाधिकारी ने बताया कि इस समय सबसे अधिक शिकायतें जमीन की पैमाइश (नाप-जोख) से जुड़ी हुई हैं। यह सीजन पैमाइश के लिए सबसे उपयुक्त है। इसलिए, तहसील प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि एसडीएम कोर्ट में लंबित धारा-24 (पैमाइश) के जितने भी मामले हैं, उनकी 'मिशन मोड' में रिपोर्ट मंगवाकर जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए।

Farrukhabad, Farrukhabad | Jun 6, 2026

जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील कायमगंज में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #FatehgarhPolice #UPPolice

जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील कायमगंज में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #FatehgarhPolice #UPPolice

Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jun 6, 2026