Public App Logo
Profile Picture

Anshul Singh

@rana.anshulsingh07
770Followers
0Following
नरौरा बांध गंगा 83825 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, गंगा का जलस्तर 136.90 मीटर रिकॉर्ड

फर्रुखाबाद में शुक्रवार यानी 4 सितंबर को गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर दूर है। नरौरा बांध से 83835 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।रामगंगा में खो, हरेली, रामनगर 20717 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रामगंगा का जलस्तर 136.15 मीटर रिकॉर्ड किया गया
फर्रुखाबाद पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, सीधे बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे, महिला सशक्तिकरण का दिखा संगम
फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन कार्यक्रम स्थल पर उमड़ा जन सैलाब
राममंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा: ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी कमान के लीडर थे; चंपत राय की जगह गोविंद देव गिरि महासचिव 

पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO होंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को इसका ऐलान किया। मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी वायु कमान को लीड किया और एयरफोर्स में 39 साल काम किया।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को नया महासचिव बनाया गया है। बैठक में ट्रस्टी बनाए गए महेश भागचंदका को कोषाध्यक्ष का चार्ज दिया गया। नए CEO और कोषाध्यक्ष महासचिव गोविंद देव गिरि को ही रिपोर्ट करेंगे।

ट्रस्ट में दिल्ली के महेश भागचंदका समेत 3 नए सदस्य भी बनाए गए हैं। इनमें अयोध्या के एडवोकेट मदन मोहन पांडेय और RSS समर्थक शिकोहाबाद की निर्मला यादव शामिल हैं। निर्मला यादव ट्रस्ट की पहली महिला ट्रस्टी होंगी।

यह बदलाव मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामला सामने आने के 3 महीने के बाद हुआ। इस मामले में 8 आरोपी जेल में हैं। इसके बाद 2 जुलाई को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद रिटायर्ड IFS कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया था। वह 58 दिनों तक पद रहे।
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला: सोनभद्र में गला घोंटकर फर्श पर सिर पटका, हादसा दिखाने के लिए सड़क पर फेंकी लाश 

सोनभद्र में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद तीनों में झगड़ा होने लगा। पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पहले पति की पिटाई की। फिर गला घोंटने के बाद फर्श पर उसका सिर पटक दिया।

पत्नी और उसके प्रेमी ने हादसा दिखाने के लिए चादर में लपेटकर शव सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। शनिवार शाम 4 बजे पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना 23 अगस्त की शक्तिनगर इलाके की है।

पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया

बीना कॉलोनी निवासी रमाशंकर मिश्रा (42) एनसीएल कंपनी में सीनियर ओवरमैन के पद पर थे। वह कंपनी की तरफ से मिले घर में परिवार के साथ रहते थे। उनकी दो बेटियां हैं। 23 अगस्त को रमाशंकर का शव मोहल्ले के स्टेडियम के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। पुलिस को शुरुआती जांच में मामला सड़क हादसा का लगा था।

रमाशंकर के परिवार वालों ने 27 अगस्त को बहू प्रियंका मिश्रा (35) और उसके प्रेमी विकास चौहान (25) पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंची।

शक्तिनगर पुलिस ने मामले में पत्नी प्रियंका मिश्रा, उसके प्रेमी विकास चौहान, अनुराग सिंह उर्फ बादल (18) और सोनू गुप्ता (19) को गिरफ्तार किया। पुलिस से आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पत्नी का 2 साल से अफेयर चल रहा था

पुलिस के मुताबिक, रमाशंकर मिश्रा की पत्नी प्रियंका मिश्रा का विकास चौहान से करीब 2 साल से अफेयर चल रहा था। विकास अक्सर रमाशंकर के ड्यूटी पर जाने के बाद प्रियंका से मिलने उसके घर पहुंचता था। 22 अगस्त को रमाशंकर ड्यूटी से जल्दी घर लौट आया और उसने दोनों को एक साथ देख लिया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी और विकास के बीच विवाद हो गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी विकास चौहान ने बताया- विवाद बढ़ने पर उसने और प्रियंका ने मिलकर रमाशंकर का गला दबाया। इसके बाद उनके सिर को पत्थर के फर्श पर पटक दिया। इससे गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई।

शव को सड़क किनारे रखकर हादसा दिखाया

हत्या के बाद आरोपियों ने घटना को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने की योजना बनाई। विकास चौहान ने अपने सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता की मदद से शव को चादर और गमछे में लपेटा। इसके बाद शव को सड़क किनारे ले जाकर लिटा दिया गया। आरोप है कि वाहन से चोट पहुंचाकर घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई।
फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: एसपी के नेतृत्व में 24 घंटे के भीतर ₹6.70 लाख की सनसनीखेज लूट का खुलासा, टीम को 25 हजार का इनाम 

कायमगंज/फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह के नेतृत्व में अपराध के खिलाफ जारी 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली कायमगंज व शमसाबाद पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर लूट की वारदात का सफल अनावरण किया है। त्वरित और सटीक कार्रवाई से गदगद होकर एसपी आरती सिंह ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों ने उगला राजमुनीम से हुई इस बड़ी लूट के बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए जाल बिछाया। पुलिस टीम ने कायमगंज क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। इन कैमरों की मदद से पुलिस को आरोपियों के भागने के रूट और पहचान से जुड़े बेहद अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया गया।

06 शातिर गिरफ्तार, लूटी गई रकम और तमंचा बरामद 

पुलिस ने मुनीम से हुई लूट के मामले में 06 अभियुक्तों (उत्तम शुक्ला, मिथुन सक्सेना, बॉबी, विकास कश्यप उर्फ विक्की बाथम, अभय सक्सेना और अंग्रेज उर्फ राजकुमार) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटे गए 6,70,000 रुपये नकद, घटना में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल, 07 मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने 27 अगस्त 2026 की शाम को सत्यप्रकाश की गोदाम के गेट के सामने मुनीम पर हमला कर रुपयों से भरी बोरी लूटी थी। गिरफ्तार आरोपियों में से विकास कश्यप का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(2)/317(3) और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, तुरंत शादी करवाई: झांसी में पति ने प्रेमी को कपड़े तक नहीं पहनने दिए, मांग भरवाकर वरमाला पहनवाई 

झांसी में पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ने के बाद पति ने दोनों की तुरंत शादी करा दी। पति ने प्रेमी को कपड़े पहनने तक का मौका नहीं दिया। प्रेमी से पत्नी की मांग में सिंदूर भरवाया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। पत्नी ने प्रेमी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

मामला जिला मुख्यालय से 28 किमी दूर चिरगांव थाना क्षेत्र का है। 23 अगस्त को पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को कमरे में पकड़ा था। दोनों की शादी का वीडियो गुरुवार को सामने आया।

पति के मुताबिक, उसकी शादी जून 2026 में हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पत्नी उसे नींद की गोलियां देती थी। उसके सोने के बाद वह प्रेमी से मोबाइल पर बात करती थी।

तालाबपुरा मोहल्ला में रहने वाले राजेश प्रजापति ने बताया-मेरी शादी 24 जून को दतिया के भांडेर क्षेत्र की अभिलाषा से हुई थी। शादी के करीब एक महीने बाद पत्नी के व्यवहार पर शक होने लगा। पत्नी मुझे नींद की गोलियां देती थी। सोने के बाद प्रेमी से मोबाइल पर बात करती थी।

राजेश का आरोप है कि 19 अगस्त को घर के जेवर भी गायब हो गए। उसने पत्नी से पूछताछ की, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे सकी। बाद में उसे पता चला कि पत्नी ने कुछ जेवर अपने प्रेमी को दे दिए थे।

मामा का एक्सीडेंट हुआ, घर पहुंचा तो खुला राज

राजेश ने बताया कि 23 अगस्त को उसके मामा का एक्सीडेंट हो गया था। वह पत्नी को घर पर छोड़कर झांसी मेडिकल कॉलेज गया। दोपहर करीब 2 बजे लौटने पर घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर वह छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ।

पत्नी और प्रेमी कमरे में मिले। उसने दोनों के फोटो-वीडियो बना लिए। इसी दौरान दोनों ने उसे देख लिया। पकड़कर धक्का दे दिया। वह किसी तरह खुद को छुड़ाकर बाहर आया और शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे लोगों ने फूल और सिंदूर मंगवाया। दोनों की शादी करा दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई। पति का आरोप है कि प्रेमी के खिलाफ सिर्फ शांतिभंग की कार्रवाई की।जबकि उसकी पत्नी को भी छोड़ दिया।
जिले में खतरे के निशान पर पहुंची गंगा,फर्रुखाबाद में जलस्तर 137.10 रिकॉर्ड

नरौरा बांध से गंगा नदी में 25 अगस्त को मंगलवार को 122848 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है।वही रामगंगा का जलस्तर 136.20 मीटर पहुंच गया, जोकि चेतावनी बिंदु से 40 सेमी दूर है।खो,हरेली, रामनगर बैराज से 4112 क्यूसेक छोड़ा गया।
फर्रुखाबाद में गंगा और रामगंगा उफनाई, बाढ़ का प्रकोप जारी 

फर्रुखाबाद में इन दोनों गंगा और रामगंगा दोनों नदियों की बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। गंगा नदी का जलस्तर सोमवार को 137.05 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो कि खतरे के निशान से मात्र 5 सेंटीमीटर दूर है और नरौरा बांध से गंगा नदी में 24 अगस्त को 122848 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है गंगा नदी लगभग आधा सैकड़ा से अधिक गांव में बाढ़ का कर बरपा पा रही हैं। वही रामगंगा नदी का जलस्तर भी बड़ा है अब वह चेतावनी बिंदु से मात्र 50 सेंटीमीटर दूर रह गई हैं ऐसे में अमृतपुर तहसील क्षेत्र के कई गांव में बाढ़ का पानी खेतों में आना शुरू हो गया है।
फर्रुखाबाद में खतरे के निशान के करीब गंगा, चित्रकूट डीप पर आवागमन बंद, 24 घंटे पुलिस तैनात

फर्रुखाबाद में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है। शनिवार को जलस्तर 137.05 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 137.10 मीटर से मात्र 5 सेंटीमीटर कम है। बाढ़ के कारण जिले में 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह नरौरा बांध से 134584 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जलस्तर में लगातार वृद्धि से स्थिति और गंभीर होने की आशंका है।

जिले की अमृतपुर तहसील गंगा की बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित है। यहां स्टेट हाईवे पर चित्रकूट डीप पर लगभग तीन फीट पानी बह रहा है, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर मार्ग को अवरुद्ध किया है।

गंगा की बाढ़ के प्रकोप से तहसील क्षेत्र के 50 से अधिक गांव पूरी तरह से घिर गए हैं। प्रशासन लगातार बाढ़ प्रभावितों की मदद और राहत-बचाव कार्यों में तत्परता से जुटा हुआ है।

अमृतपुर तहसील में गंगा के साथ-साथ रामगंगा नदी की बाढ़ का प्रकोप भी शुरू हो गया है, जिससे स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है। गंगा की बाढ़ का पानी स्टेट हाईवे पर तीन जगह चल रहा है। चित्रकूट डिप पर लगभग तीन फुट पानी होंने के चलते आवागमन बंद किया गया है। कोई अनजाने में न पहुंच जाए तो अप्रिय स्थिति से बचने के पुलिस भी तैनात किया गया है।
जिले में गंगा खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर दूर 

20 अगस्त दिन गुरुवार को नरौरा बांध से शाम को 134584 क्यूसेक पानी छोड़ा गया गंगा का जलस्तर जिले में 136.95 मीटर दर्ज किया गया सुबह से शाम तक 5 सेंटीमीटर जल स्तर बढ़ा है अब खतरे के निशान 137.10 मीटर से मात्र 15 सेंटीमीटर दूर गंगा का जलस्तर रह गया है
50 फीट गहरे कुएं में गिरी 5 साल की बच्ची: जान की बाजी लगा सिपाही ने सुरक्षित निकाला, 3 घंटे चला रेस्क्यू आपरेशन

फर्रुखाबाद में 5 साल की बच्ची 50 फीट गहरे कुएं में गिर गई। ऊपर से झांकने पर बच्ची साफ दिखाई दे रही थी, लेकिन जहरीली गैस होने की वजह से कोई नीचे नहीं जा पा रहा था। पहले गांव के लोगों ने रस्सी के सहारे उतरने की कोशिश की, लेकिन दम घुटने की वजह से ऊपर आ गए।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम बच्ची को निकालने की कोशिश करते रहे, लेकिन कोई नीचे नहीं जा पा रहा था। सिपाही मनोज ने तीन बार कुएं में उतरने की कोशिश की, लेकिन वो भी दम घुटने की वजह से बाहर आ गए। चौथी बार ऑक्सीजन सिलेंडर पैर में बांधकर मनोज उतरे और बच्ची को निकालकर ले आए। रेस्क्यू 3 घंटे चला। बच्ची की हालत सही है। मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र का है।

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार दोपहर एक बच्ची कुंए में गिर गई। जानकारी के अनुसार जहानपुर गांव निवासी पवन कुमार की पांच वर्षीय बेटी सौम्या अपनी बड़ी बहन अनन्या के साथ रसीदाबाद बल्लभ स्थित स्कूल से घर लौट रही थी। गांव में दिनेश के घर के पास चबूतरे पर झूला पड़ा था। दोनों बहनें कुछ देर झूला झूलने के बाद चबूतरे पर पहुंचीं।

इसी दौरान सौम्या कुएं की पटिया पर कूद गई। पटिया अचानक टूट गई और बच्ची करीब 50 फीट गहरे कुएं में जा गिरी।

बहन अनन्या की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में कुएं के पास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बच्ची को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कुआं काफी पुराना और संकरा होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही थी।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम अभिषेक वर्मा, तहसीलदार हर्षित सिंह, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और इंस्पेक्टर क्राइम बी. यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड और सीएचसी की स्वास्थ्य टीम को भी बुलाया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में बच्ची को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

कुएं के संकरा होने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम के प्रभारी प्रांशु ने भी अंदर उतरने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कोतवाली में तैनात सिपाही मनोज कुमार ने कुएं में उतरने की जिम्मेदारी लेने की हामी भरी। सुरक्षा के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मनोज कुएं में उतरे और बच्ची तक पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने सौम्या को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सौम्या अपने चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की है। उसके पिता पवन दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में है जॉब करते हैं। मौके पर पहुंची सौम्या की मां सपना रोते-रोते बेहाल हो गई । ऊपर से पुकारने पर बच्ची ने मांगा पानी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बच्ची की आवाज सुनाई देने पर मौके पर मौजूद लोगों की चिंता कुछ कम हुई। ऊपर से पुकारने पर सौम्या ने प्रतिक्रिया भी दी और पानी मांगा।

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने रस्सी के सहारे कमंडल से पानी दो बार नीचे भेजा। बच्ची ने पानी पिया। इससे उसके सुरक्षित होने की उम्मीद और मजबूत हुई।

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद जब सिपाही मनोज बच्ची को लेकर कुएं से बाहर निकले तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बच्ची को तुरंत एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया।

डॉक्टरों ने जांच के बाद लोहिया अस्पताल भेजा सीएचसी में चिकित्साधीक्षक डॉ. विपिन कुमार और डॉ. अमरेश कुमार ने छात्रा की जांच की। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल ठीक है। उसे ऑक्सीजन भी दी गई। एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार और निगरानी के लिए छात्रा को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

भीड़ हटाने के दौरान फौजी और सिपाही में हाथापाई बच्ची के रेस्क्यू की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए थे। पुलिसकर्मी बार-बार लोगों को कुएं के आसपास से हटाने का प्रयास कर रहे थे, ताकि रेस्क्यू टीम को काम करने में परेशानी न हो। इसी दौरान गांव का एक फौजी एक सिपाही से भिड़ गया। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया और मामला शांत कराया।

बच्ची के सकुशल बाहर निकलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। करीब तीन घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिसकर्मी मनोज कुमार की भूमिका अहम रही। उनके कुएं में उतरकर बच्ची को बाहर निकालने के साहस की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।
फर्रुखाबाद में 10 हजार की रिश्वत लेते JE-SSO गिरफ्तार: नलकूप कनेक्शन कराने के नाम पर किसान से रिश्वत मांगने का आरोप

फर्रुखाबाद में कानपुर से आई एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को विद्युत निगम के जूनियर इंजीनियर जेई अजीत राजपूत और सब स्टेशन ऑपरेटर (एसएसओ) चंद्रभान को किसान से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर नलकूप कनेक्शन कराने के नाम पर किसान से रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई के बाद विद्युत निगम के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

मामला कमालगंज विकासखंड क्षेत्र के गुगोरा गांव का है। गांव के एक किसान को खेत में नलकूप कनेक्शन लेना था।

आरोप है कि याकूतगंज विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई ने कनेक्शन के नाम पर किसान से 10 हजार रुपए की मांग की थी। परेशान किसान ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की।

रुपए देने पहुंचा किसान, टीम ने दबोचा

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच शुरू की। बुधवार को किसान को तय योजना के तहत रिश्वत की रकम लेकर विद्युत उपकेंद्र भेजा गया। जैसे ही किसान ने जेई और एसएसओ को रुपये दिए, पहले से मौजूद टीम ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम दोनों आरोपियों को फतेहगढ़ कोतवाली ले गई। यहां उनसे पूछताछ के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दो दिन से निगरानी कर रही थी टीम

बताया जा रहा है कि एंटी करप्शन टीम पिछले दो दिनों से जेई की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। टीम के सदस्य पहले भी जिले में पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा चुके थे। बुधवार को पुख्ता योजना के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

जेई और एसएसओ की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही विद्युत निगम के कई कर्मचारी पहले याकूतगंज विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। इसके बाद कर्मचारी फतेहगढ़ कोतवाली भी पहुंच गए। अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच मामले को लेकर चर्चा होती रही।
गंगा की बाढ़ का प्रकोप जारी, नरौरा से 115137 क्यूसेक पानी छोड़ा गया 

18 अगस्त दिन मंगलवार को नरौरा बांध से गंगा में 115137 कि उसे एक पानी छोड़ा गया गंगा का जलस्तर 136.85 मीटर है जो की चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर ऊपर है। गंगा की बाढ़ का प्रकोप जनपद के 62 गांव में बना हुआ है
युवक को सांप ने डसा,तो दोस्त जिंदा सांप पकड़ कर ले आया अस्पताल,डॉक्टर भी रह गये हैरान

फर्रुखाबाद में बाढ़ के बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। अमृतपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम तीसराम की मड़ैया में एक युवक को नाव से उतरते समय सांप ने डस लिया। उसके दोस्त ने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया और घायल दोस्त के साथ उसे भी अस्पताल ले आया। अस्पताल में जिंदा सांप को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

यह घटना थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम तीसराम की मड़ैया की है। लगभग 22 वर्षीय प्रदीप अपने मित्र अनुज के साथ शनिवार देर शाम को नाव से घर लौट रहे थे। उनके गांव में गंगा का बाढ़ का पानी भरा हुआ है और आवागमन का एकमात्र साधन नाव ही है। जब वे गांव के पास पहुंचे और नाव से उतरे, तो बाढ़ के पानी में मौजूद एक सांप ने प्रदीप के पैर में डस लिया।

प्रदीप को सांप के डसने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसके दोस्त अनुज ने तुरंत सांप को पकड़ लिया और गांव वालों की मदद से उसे एक डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद, ग्रामीण प्रदीप और डिब्बे में बंद सांप दोनों को लेकर बीती रात जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में डिब्बे में बंद जिंदा सांप को देखकर चिकित्सक भी आश्चर्यचकित रह गए।

जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक अभय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदीप को 10 एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाए गए हैं। उसकी हालत अब स्थिर है और लगातार उसके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
फर्रुखाबाद में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया; कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण, पौधारोपण और वीरांगना का सम्मान

फर्रुखाबाद, 15 अगस्त 2026:जनपद फर्रुखाबाद के कलेक्ट्रेट सभागार (फतेहगढ़) में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस पूर्ण भव्यता, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
इसके पश्चात राज्य मंत्री (ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत) कैलाश सिंह राजपूत, विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य, विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की उपस्थिति में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के बाद ध्वजारोहण कर 'जन गण मन' का वाचन किया गया। अतिथियों ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> **स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की धर्मपत्नी उर्मिला वर्मा का सम्मान**
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामचरण वर्मा जी की धर्मपत्नी **उर्मिला वर्मा** का शॉल भेंटकर भावभीना अभिनंदन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों, कवियों और आबकारी अधिकारी गुरु प्रसाद गुप्ता ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> **अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन ही सच्ची आजादी: जिलाधिकारी**
समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी **डॉ. अंकुर लाठर** ने कहा कि:
 * **कर्तव्य बोध:** आजादी का असली अर्थ सिर्फ अधिकार पाना नहीं, बल्कि अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करना है।
 * **सुशासन का संदेश:** सरकारी दफ्तरों में आने वाला हर नागरिक उम्मीद लेकर आता है; जरूरतमंदों की सेवा ही लोकतंत्र का मूल उद्देश्य है।
 * **विकास का संकल्प:** फर्रुखाबाद को स्वच्छ, सुरक्षित और शिक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन और जनता को एकजुट होकर काम करना होगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> **जनप्रतिनिधियों और मुख्य अतिथि के मुख्य बिंदु**
 * **मुख्य अतिथि/राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत:** "प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर है। 'हर घर तिरंगा' अभियान सेनानियों को नमन करने का प्रयास है। अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर प्रदेश को अपराध मुक्त बनाया जा रहा है।"
 * **विधायक सुशील कुमार शाक्य (अमृतपुर):** "भारत ने संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन किया है। जिले में महिला सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष उदाहरण जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और नगर मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद नारी शक्ति है।"
 * **विधायक नागेंद्र सिंह राठौर (भोजपुर):** "स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखने के लिए कर्तव्यों एवं अधिकारों का जीवन में क्रियान्वयन आवश्यक है।"
<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> **जिला व महिला कारागार में बंदियों को फल व मिष्ठान वितरण**
समारोह के उपरांत जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने केंद्रीय कारागार, जिला कारागार और महिला बंदी कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों का हाल-चाल जानकर उन्हें फल व मिष्ठान वितरित किए और जेल परिसर में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, एडीएम (वित्त/राजस्व) अरुण कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मां-बेटी ने पिता की हत्या करके शव दफनाया: बॉयफ्रेंड से बात करने से रोकता था, रायबरेली में एक महीने तक जुर्म छिपाया 

रायबरेली में मां ने बेटी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर से 50 मीटर दूर एक गड्ढे में दफना दिया। आरोपी मां ने महाराष्ट्र में नौकरी करने वाले बेटे को बताया कि पिता लड़ाई-झगड़ा करके कहीं चले गए हैं।

कई दिनों तक पिता से बात न होने पर बेटा घर लौटा और पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। गांव वालों से पूछताछ के दौरान पुलिस को मां-बेटी पर शक हुआ। शुरुआत में दोनों पुलिस को गुमराह करती रहीं, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में आरोपी मां ने बताया कि पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था। बेटी के अफेयर की जानकारी होने पर वह उसके साथ भी मारपीट करने लगा। उसे किसी से बात नहीं करने देता था। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर हम दोनों ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बराइन गांव का है।

पुलिस के मुताबिक, वारदात को 17 जुलाई को अंजाम दिया गया था। करीब 20 दिनों तक मां अपने बेटे को गुमराह करती रही। किसी को भी वारदात की भनक तक नहीं लगने दी। 7 अगस्त को बेटे ने घर पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुरुवार (13 अगस्त) को मामले का खुलासा कर दिया।

17 जुलाई की रात घर में विवाद, फिर लापता हो गए छोटेलाल

बराइन गांव निवासी छोटेलाल (50) खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी केश कुमारी (48), बेटी छाया (19) और बेटा सतीश (25) हैं। सतीश मुंबई के अंबरनाथ कल्याण मोहल्ले में रहकर पास की राजा बेकरी में काम करता है।

सतीश ने बताया कि घर में एक ही मोबाइल है, जो ज्यादातर बहन इस्तेमाल करती थी। 16 जुलाई को आखिरी बार पिता से बात हुई थी। 17 जुलाई को मां ने बताया कि रात में बहुत बवाल हुआ। उन्हें मारपीट कर पिता कहीं चले गए। मुझे लगा कि गुस्सा ठंडा होने पर वापस आ जाएंगे। अगले दिन फिर से बहन को फोन कर पिता से बात कराने को कहा। उसने टाल दिया।

फिर मां से बात की तो उन्होंने भी बहाना बनाने शुरू कर दिए। काफी समय हो जाने के बाद मैं 7 अगस्त को मुंबई से घर आया। गांव में पड़ोसियों से बात की। कहीं कुछ पता नहीं चला तो हरचंदपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

मां-बेटी बार-बार बयान बदलती रही, इससे उन पर शक हुआ

पुलिस ने परिवार के लोगों के मोबाइल रिकॉर्ड निकलवाए। मां-बेटी से पूछताछ की। दोनों बार-बार अपने बयान बदल रही थीं। इस वजह से पुलिस को शक हुआ। फिर पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। दोनों को अलग-अलग बैठाकर पूछताछ की। सख्ती की तो दोनों ने जुर्म कबूल लिया।

घर से 50 मीटर दूर गड्ढे में दफनाया शव

हरचंदपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कॉल रिकॉर्ड और चैट खंगालने पर पता चला कि छाया का गांव के ही रवि नाम के लड़के से 3-4 महीने से अफेयर चल रहा था। मां केश कुमारी को इस बारे में जानकारी थी। वह दोनों के रिश्ते से खुश थी। छोटे लाल को 2 महीने पहले ही अफेयर का पता चला था। तब से बेटी और उसकी मां को काफी मारता-पीटता था। इससे परेशान होकर दोनों ने उसकी हत्या का खौफनाक कदम उठाया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर 136.95 मीटर रिकॉर्ड खतरे के निशान से 15 सेमी दूर

नरौरा बांध से गंगा में 14 अगस्त दिन शुक्रवार को 111969 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा का जलस्तर अब खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर दूर है जिले में गंगा की बाढ़ से आधा सैकड़ा से अधिक गांव प्रभावित हैं।
कोतवाल मोहम्दाबाद आमोद कुमार सिंह बने पुलिस उपाधीक्षक, SP आरती सिंह एवं एडिशन एसपी गिरीश कुमार सिंह ने बैच पहनाकर दी शुभकामनाएं
प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने डौली की मड़ैया में लिया बाढ़ का जायजा; पीड़ितों को बांटे पट्टे, गृह अनुदान और राहत सामग्री**

फर्रुखाबाद: बाढ़ पीड़ितों के द्वार पहुंचे प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, राहत सामग्री व आवासीय पट्टों का किया वितरण

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने गुरुवार को सदर तहसील स्थित बढ़पुर ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित गांव डौली की मड़ैया का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना और राहत सामग्री किट, पका हुआ भोजन, गृह अनुदान राशि तथा बेघर हुए ग्रामीणों को आवासीय पट्टा भूमि आवंटन स्वीकृति पत्र सौंपे। बच्चों को बिस्किट व चॉकलेट भी बांटी गई।
जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे धरातल पर
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे:
 * जनप्रतिनिधि: जिला पंचायत अध्यक्ष श्मोनिका यादव, कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा।
 * प्रशासनिक अधिकारी: जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज कुमार।
"आपदा की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है सरकार"
प्रभावित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा में हर समय मुस्तैद है। हमारा संकल्प है कि आपदा की इस घड़ी में किसी भी नागरिक को असुविधा या भोजन-पानी की किल्लत न होने पाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शरणालयों में सभी आवश्यक सुविधाएं, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, खाद्यान्न और पशुओं के चारे की व्यवस्था निरंतर दुरुस्त रखी जाए।
आपातकालीन सहायता के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी
किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में सहायता के लिए जिला प्रशासन द्वारा टोल-फ्री एवं हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:
 * टोल-फ्री नंबर: 1077
 * कंट्रोल रूम संपर्क: 05692-235077 | 09454416457
*फर्रुखाबाद में ठेकेदार ने पत्नी की हत्या की:* भारी वस्तु से सिर पर वार कर फरार, मां बोली- बच्चे मेरे पास सो रहे थे 

फर्रुखाबाद में मंगलवार रात करीब 11 बजे ठेकेदार ने पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामला कादरी गेट थाना क्षेत्र के देवरामपुर गांव का है।

सास सरस्वती देवी के मुताबिक, वह पति गंगाराम और चार पोते-पोतियों के साथ नीचे सो रही थीं। उनका बेटा सनी राजपूत, पत्नी मीरा के साथ ऊपर के कमरे में सोने गया था। रात करीब 11 बजे सनी नीचे आया और दरवाजा खुलवाकर कपड़े पहनने लगा। इसके बाद वह बाइक लेकर जाने लगा।

मां और पिता ने उसे रोकने की कोशिश की और जाने का कारण पूछा, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। शक होने पर गंगाराम ने अपनी नातिन को ऊपर कमरे में भेजा। वहां मीरा के सिर से खून बह रहा था। इसी दौरान सनी ने अपने पिता को धक्का दिया और बाइक लेकर फरार हो गया।

16 साल पहले हुई थी शादी

सरस्वती देवी ने बताया कि सनी और मीरा की शादी करीब 16 साल पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे दुर्गा, रामश्याम और खुशी हैं। बड़ी बेटी दुर्गा के मुताबिक, घटना के समय सभी बच्चे दादी के पास नीचे सो रहे थे। उसे माता-पिता के बीच अक्सर विवाद होने की जानकारी थी।

गांव में चर्चा है कि सनी नशे का आदी था। हालांकि, पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका के परिजन और बच्चे भी पहुंचे। मां की मौत के बाद बच्चे सहमे और गुमसुम नजर आए। रिश्तेदारों ने उन्हें संभालने की कोशिश की।

भारी वस्तु से वार की आशंका

कादरी गेट थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया- पति ने पत्नी की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। किसी भारी वस्तु या ईंट से सिर पर वार किए जाने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
*कांवड़िया को बाइक ने मारी टक्कर, ट्रैक्टर ने कुचला:* फर्रुखाबाद में कन्नौज के युवक की मौत, चालक हिरासत में 

फर्रुखाबाद में एक कांवड़िया की सड़क हादसे में मौत हो गई। कन्नौज का रहने वाला था। युवक बाइक की टक्कर से सड़क पर गिर गया था, जिसके बाद एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया।

यह घटना फर्रुखाबाद के इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर के पास हुई। तेज रफ्तार बाइक ने कांवड़िया को टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान अल्लाहगंज की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया।

गंभीर रूप से घायल कांवड़िया को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के नंगापुरवा गांव निवासी विवेक बाथम (22) के रूप में हुई है।

विवेक लगभग 35 लोगों के जत्थे के साथ तूफानी डॉक कांवड़ यात्रा पर निकला था। जत्था पांचालघाट से गंगाजल भरकर गोला गोकर्णनाथ के लिए जा रहा था। रात करीब पौने नौ बजे डबरी तिराहे के पास विवेक बोतल में पानी भरकर जत्थे के पास जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
'डीएम साहब काम हो गया, एक किलो सब्जी ले लीजिए': आगरा में भावुक होकर बोला किसान, अफसर का जवाब- ये तो अनमोल है 

आगरा में शुक्रवार को एक किसान डीएम ऑफिस एक किलो सब्जी लेकर पहुंच गया। डीएम से कहने लगा कि साहब आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, मेरा काम हो गया। अब आप मेरी लाई हुई ये सब्जी ले लीजिए। इसके बाद किसान ने ककोड़े से भरा झोला डीएम की मेज पर रख दिया।

किसान का ये भोलापन देख डीएम मनीष बंसल मुस्कुरा उठे। उन्होंने कहा ये तो अनमोल है। मैं इसे कैसे मना कर सकता हूं। दरअसल, किसान तीन साल से अपनी जमीन की पैमाइश के लिए कलेक्ट्रेट के चक्कर लगा रहा था। डीएम से फरियाद के बाद उसका ये काम जल्दी हो गया।

बाह तहसील के बसई अरेला के रहने वाले किसान रामप्रकाश जमीन की पैमाइश के लिए पिछले कई सालों से परेशान थे। उनका आरोप था कि कई शिकायतों के बावजूद राजस्व निरीक्षक और लेखपाल उनकी समस्या का हल निकालने के बजाय मामले को टालते रहे।

बीती 6 जुलाई को समाधान दिवस के दौरान किसान ने अपनी शिकायत डीएम मनीष बंसल के सामने रखी थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अफसरों से जवाब-तलब किया। उनसे किसान की जमीन की पैमाइश न होने पर नाराजगी जताई थी।

3 साल से चक्कर लगा रहे थे किसान रामप्रकाश

रामप्रकाश ने डीएम से शिकायत में बताया था कि 3 साल से राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उसकी जमीन की पैमाइश नहीं कर रहे। शिकायत करने पर गलत रिपोर्ट लगाकर टालमटोल कर रहे हैं। डीएम ने मौके पर ही संबंधित राजस्व निरीक्षक से जवाब तलब किया। उनके साथ साथ लेखपाल को भी पैमाइश न करने पर फटकार लगाई।

डीएम के निर्देश के बाद रामप्रकाश की जमीन की पैमाइश कराई गई। इसके बाद उनकी ये समस्या खत्म हो गई। इसी खुशी में वह शुक्रवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को धन्यवाद देने के लिए वह अपने खेत से एक किलो ककोड़े लेकर गए थे।

डीएम मुस्कुराते हुए बोले- ये मेरे लिए अनमोल तोहफा

किसान रामप्रकाश शुक्रवार को जनता दर्शन के दौरान डीएम के पास पहुंचे। उसने बताया कि साहब आपके सुनवाई करने से मेरी जमीन की पैमाइश हो गई है। मुझे और मेरे परिवार की बड़ी समस्या आज हल हो गई है। इसलिए वह ककोड़े लेकर आया है।

डीएम मनीष बंसल ने बताया- रामप्रकाश बहुत प्यार से इतना अनमोल तोहफा लेकर आया था, उसे कैसे लौटा सकते थे। उसका यह उपहार हमने स्वीकार किया है। इसके साथ ही सभी राजस्व अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे तहसील दिवस के अलावा जनता दर्शन-जनसुनवाई में शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें।
जेल में बंद अतीक के दोनों बेटों को पैरोल मिली:* छोटे भाई के जनाजे में शामिल होंगे,

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की कब्र के बगल में ही उसके छोटे बेटे अबान (21) को दफनाया जाएगा। कब्रिस्तान में 7 फीट की कब्र खोदी गई है। एहतियात के तौर पर 70 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

जेल में बंद अबान के दोनों बड़े भाई उमर और अली को हाईकोर्ट ने पैरोल दे दी है। अब दोनों भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे। उमर लखनऊ और अली झांसी जेल में बंद हैं। दोनों को प्रयागराज पहुंचने में 6-7 घंटे लग सकते हैं।

अबान की मां शाइस्ता परवीन 2023 से फरार है। वह पति अतीक और बेटे असद के जनाजे में भी शामिल नहीं हुई थी। ऐसे में शाइस्ता जनाजे में शामिल होगी या नहीं, इसे लेकर सबकी निगाहें टिकी हैं।

शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य से अबान की मौत पर पत्रकारों ने सवाल किया तो वह नाराज हो गए। बोले- एक्सीडेंट रोज होते रहते हैं... ये कौन-सी बात है।

शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य से अबान की मौत पर पत्रकारों ने सवाल किया तो वह नाराज हो गए। बोले- एक्सीडेंट रोज होते रहते हैं... ये कौन-सी बात है।

अबान का शव शुक्रवार तड़के 4 बजे झांसी से प्रयागराज के हटवा गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही रिश्तेदार फूट-फूटकर रोने लगे। अबान को कसारी-मसारी के खानदानी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यहां अतीक, उसके पिता फिरोज अहमद, भाई अशरफ और बेटे असद की कब्रें हैं।

अबान गुरुवार सुबह 4 दोस्तों के साथ अली से मिलने प्रयागराज से निकला था। हाईवे पर अचानक जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अबान और सोनू की मौत हो गई। तीन दोस्त घायल हो गए।

अबान का शव शुक्रवार तड़के 4 बजे झांसी से प्रयागराज के हटवा गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही रिश्तेदार फूट-फूटकर रोने लगे। अबान को कसारी-मसारी के खानदानी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यहां अतीक, उसके पिता फिरोज अहमद, भाई अशरफ और बेटे असद की कब्रें हैं।
पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी:संतकबीरनगर में मांग भरवाकर आशीर्वाद दिया; 21 साल पहले लव मैरिज की थी 

संतकबीरनगर में शादी के 21 साल बाद पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। दोनों के 5 बच्चे हैं। पत्नी का गांव के ही एक लड़के से अफेयर चल रहा था। वह 2 महीने पहले अपने प्रेमी के साथ भाग भी चुकी थी। जब पत्नी लौटकर आई, तो उसका पति से जमकर झगड़ा हुआ था। रोज-रोज के झगड़े से छुटकारा पाने के लिए पति ने पत्नी को छोड़ने का फैसला कर लिया।

मंगलवार को पति ने मंदिर में प्रेमी के हाथों पत्नी के गले में जयमाल डलवाया। मांग में सिंदूर भरवाया। शादी के बाद पत्नी की विदाई कराई। इस दौरान तीनों के परिवारवाले मौजूद रहे। इस पूरी शादी के बुधवार को वीडियो सामने आए। मामला धनघटा थाना क्षेत्र का है।

डेवरी गांव में रहने वाले बुद्धिराम निषाद मजदूरी करते हैं। उन्होंने 21 साल पहले पास के ही गांव हकीमपुर निवाली फूलमती (37) से लव मैरिज की थी। दोनों के 5 बच्चे- चार बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा 17 साल का है। सबसे छोटा बेटा ढाई साल का है।

बताया जा रहा है कि पिछले 5 साल से फूलमती का गांव के ही रहने वाले अवधेश से अफेयर चल रहा था। अवधेश उससे 13 साल छोटा है। करीब 2 महीने पहले फूलमती अपने पति और पांचों बच्चों को छोड़कर अवधेश के साथ पंजाब चली गई थी। घरवालों और गांववालों की काफी कोशिशों के बाद फूलमती घर लौटी थी। इसके बाद पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा था।

पति बोला- मैं अपनी जान गंवाना नहीं चाहता था

बुद्धिराम ने बताया- पत्नी को कई कार मोबाइल पर बात करते पकड़ा। विरोध किया तो वो मुझसे झगड़ा करने लगी। दो महीने पहले जब मैं काम के लिए जिले से बाहर गया था। घर लौटा तो पत्नी घर से गायब थी। घर पर बच्चे अकेले थे। गांव के लोगों ने बताया कि पत्नी को अवधेश के साथ जाते देखा है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

मेरी पत्नी अपने प्रेमी को छोड़ने को तैयार नहीं थी। इन दोनों के चक्कर में मैं अपनी जान गंवाना नहीं चाहता था। दोनों साथ रहना चाहते थे। दोनों खुश थे। इसलिए मैंने आपसी सहमति से पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दी। इनसे छुटकारा पाने के लिए दोनों की शादी कराने का फैसला किया। 

ढाई साल के बेटे को साथ ले गई पत्नी

मंगलवार शाम करीब 6 बजे गांववालों और घरवालों की मौजूदगी में अशरफपुर स्थित शिव मंदिर में बुद्धिराम ने पत्नी फूलमती और प्रेमी अवधेश की शादी कराई। उसने अपने सामने प्रेमी अवधेश से पत्नी की मांग में सिंदूर भरवाया। इसके बाद वरमाला पहनवाई। फिर दोनों को आशीर्वाद भी दिया। शादी के समय दोनों के बच्चे भी मौजूद थे। ढाई साल के बच्चे को फूलमती अपने साथ ले गई है। शादी के बाद फूलमती और अवधेश लखनऊ चले गए।