
➡️ जिला पंचायत सीईओ ने की सेल्फ इंप्लॉयमेंट प्रोजेक्ट की साप्ताहिक समीक्षा
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश कुमार गोमे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु संचालित सेल्फ इंप्लॉयमेंट प्रोजेक्ट की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीईओ श्री गोमे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वरोजगार से जुड़े सभी आवेदनों की भली-भांति जांच कर शीघ्रता से बैंकरों को प्रेषित किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि आवेदनों में दस्तावेजों की कमी न रहे, ताकि निरस्तीकरण की संख्या कम से कम हो। उन्होंने कहा कि जो आवेदन निरस्त हुए हैं, उनके निरस्त होने का स्पष्ट कारण बताया जाए, ताकि दस्तावेज दुरुस्त कर पुनः आवेदन कराया जा सके। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग को प्राप्त लक्ष्य को विकासखंडवार समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैंकरों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित किया जाए कि आवेदनों में किसी प्रकार का गतिरोध उत्पन्न न हो। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar