छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में सुरक्षा तंत्र फिर हुआ ध्वस्त! गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित 'प्लेस ऑफ सेफ्टी' से 6 अपचारी बालक सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए। दुस्साहस ऐसा कि अपचारियों ने पहले रसोइए पर खौलता गर्म खाना फेंका, फिर गार्ड को कमरे में बंद कर ताला जड़ा और बाउंड्री फांदकर भाग निकले। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 2 बालकों को तो दोबारा पकड़ लिया है, लेकिन 4 अब भी फरार हैं।
यह कोई पहली घटना नहीं है; निरीक्षण की औपचारिकताएं और आश्वासनों के खोखले दावे हर बार प्रशासनिक लापरवाही के आगे बौने साबित होते रहे हैं। खिड़की की सलाखें काटने से लेकर कर्मचारियों पर हमले तक, ऐसी वारदातें बार-बार सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। आखिर करोड़ों के बजट और सख्त हिदायतों के बावजूद इस लापरवाही की जवाबदेही किसकी है?
#Ambikapur #ChhattisgarhNews #PlaceOfSafety #CrimeNews #BreakingNews #LawAndOrder #PoliceAlert #FatafatNews