विधायक अनिल प्रधान ने फीता काटकर किया 'दूल्हा घर एस.के. फैशन' का उद्घाटनचित्रकूट: स्थानीय पुरानी बाजार स्थित करवरिया गेस्ट हाउस के पास नए आधुनिक परिधान प्रतिष्ठान 'दूल्हा घर एस.के. फैशन' का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक कर्वी श्री अनिल प्रधान द्वारा फीता काटकर किया गया।उद्घाटन के उपरांत विधायक श्री अनिल प्रधान ने प्रोप्राइटर शनि पटेल एवं उनके परिजनों को नए प्रतिष्ठान की बधाई देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर ऐसे आधुनिक शोरूम खुलने से क्षेत्र की जनता को उच्च गुणवत्ता के कपड़े किफायती दामों पर उपलब्ध होंगे, जिससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। दुकान के संचालक और परिजनों ने विधायक जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग और शुभचिंतक भारी संख्या में उपस्थित रहे।