
किशनगंज पुलिस के द्वारा कोचाधामन थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बालक उमर की हत्या कांड का महज 24 घंटे के अन्दर किया गया सफल उद्भदन। आइसक्रीम ट्रॉली पर आइसक्रीम बेचने वाला बादशाह रियासत ही निकला उमर का कातिल।
हत्या कांड का प्राथमिक अभियुक्त बादशाह रियासत को LRP चौक बहादुरगंज थाना क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर घटना स्थल से हत्या मे इस्तेमाल किया गया खून लगा पेड़ का टहनी, बिजली का तार, हत्या के समय पहना हुआ खून लगा कपड़ा किया गया बरामद। घटना स्थल से FSL टीम के द्वारा बैटरी, FM बाजा, कैंची, आइसक्रीम ट्रॉली एक जोड़ा चप्पल एवं जमीन पर गिरा खून का नमूना को किया गया जप्त।
दिनांक 19.08.2026 को दिन बुधबार को दिन में 12 वर्षीय बालक उमर आलम) का भाव सुन्दरबाड़ी दांती बस्ती के नजदीक कलबट के पास नहर मे मिलने की सूचना प्राप्त हुई, इस संबंध में कोचाधामन थाना कांड संख्या-437/26 दिनांक 19.08.2026 धारा 103(1)/238 भा0न्या०सं० दर्ज किया गया तथा पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के द्वारा इस कांड के त्वरित उद्भेदन के लिये विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया।
#BiharPolice #kishanganj #newsfeed