
गुरुद्वारा नानकसर ठाठ में महापुरुषों की याद में धार्मिक समागम संपन्न
गुरुद्वारा नानकसर घाट गजरौला में श्री गुरु रामदास जी महाराज एवं बाबा नंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित महान गुरमत समागम श्रद्धापूर्वक संपन्न*
बाजपुर। धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज एवं धन-धन बाबा नंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित महान गुरमत समागम गुरुद्वारा नानकसर ठाठ गजरोला (बाजपुर), उत्तराखंड में बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर गुरु चरणों में हाजिरी भरी और गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं।
समागम के दौरान प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थों भाई अरपाल सिंह जी, भाई बलवंत सिंह जी, भाई परमजीत सिंह जी एवं भाई सूरज सिंह जी ने अपनी मधुर गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। वहीं महान कथा वाचक ज्ञानी हरपाल सिंह जी तथा विशेष रूप से पंजाब की पावन धरती से पहुंचे कथा वाचक ज्ञानी मंदीप सिंह जी ने गुरबाणी कीर्तन एवं गुरु इतिहास की कथा के माध्यम से संगत को गुरमत विचारों से जोड़ने का प्रयास किया।
इस अवसर पर विभिन्न धर्म प्रचारक जत्थों ने कथा कीर्तन कर गुरु रामदास साहिब वह बाबा नंद सिंह नानकसर वालों की महिमा का गुणगान करते हुए संगत को नाम सिमरन, सेवा, सिमरन और गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया।
गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह की अगुवाई में आयोजित समागम के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष संदेश दिया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संगत के बीच पौधा प्रसाद वितरित करते हुए पांच सौ पौधों का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने, प्रकृति की रक्षा करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया।
समागम का मुख्य उद्देश्य गुरु साहिबान की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार करना, संगत को गुरबाणी एवं गुरमत से जोड़ना तथा समाज में सेवा, प्रेम, भाईचारे और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करना रहा।