#बालाघाट
आज दिनांक 23-08-2026 को सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभावित ग्रामों में 200 परिवारों को मच्छरदानी, साबुन की टिकिया तथा वॉशिंग पाउडर (किट) का वितरण किया गया।
इस अवसर पर बच्चों एवं महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथों की नियमित सफाई, साफ कपड़े पहनने, स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने तथा घर एवं आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने के संबंध में समझाइश दी गई। साथ ही मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने तथा बुखार, सर्दी-खांसी अथवा अन्य बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र में जांच एवं उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। परिवारों को बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने तथा बीमारी की स्थिति में घरेलू उपचार या झाड़-फूंक के बजाय समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की समझाइश भी दी गई।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#mp_wcdmp
#healthminmp
#WelfareTribal