⬇️पिथौरागढ़ :- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 07 नवंबर को पहुंचेंगे पिथौरागढ़, मुवानी महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग⬇️
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 07 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर जनपद पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। उनके भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार को वह हवाई मार्ग से देहरादून से पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। यहां दोपहर 3:30 बजे विधायक मयूख महर के आवास पर उनसे मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह माहरा के आवास पर भेंट करेंगे।
शाम 5 बजे वह सड़क मार्ग से जाजरदेवल, बिसाबजेड, बुंगाछीना और देवलथल होते हुए मुवानी के लिए रवाना होंगे। शाम 7 बजे मुवानी स्थित कर्नल मोहन चंद्र राजवार मैदान पहुंचेंगे, जहां शाम 7 से रात 9 बजे तक आयोजित मुवानी महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद वह पिथौरागढ़ लौटेंगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
रविवार 08 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से नैनीताल जनपद के गोलापार मैदान पहुंचेंगे। दोपहर 2:15 बजे सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना होकर शाम 7:30 बजे डिफेंस कॉलोनी पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।