
बलिया के रहने वाले युवा कवि अदनान कफ़ील दरवेश ने हिंदी साहित्य के क्षेत्र में बलिया का मान बढ़ाया है। उन्हें वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित ‘केदारनाथ सिंह कविता सम्मान’ हिंदी भाषा श्रेणी में प्रदान किया गया है।
बलिया के गड़वार गांव के मूल निवासी अदनान कफ़ील दरवेश ने अपनी शुरुआती शिक्षा बलिया में हासिल की। इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली पहुंचे। दिल्ली विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अपनी सक्रियता जारी रखी और समकालीन हिंदी कविता में अपनी अलग पहचान बनाई।
अदनान कफ़ील दरवेश की कविताओं में सामाजिक सरोकार, आम आदमी की जिंदगी, संघर्ष और समय की संवेदनाओं की झलक दिखाई देती है। उनकी रचनाओं ने युवा पाठकों और साहित्य प्रेमियों के बीच खास पहचान बनाई है।
उनका चर्चित काव्य संग्रह ‘ठिठुरते लैम्प पोस्ट’ भी हिंदी साहित्य जगत में अपनी पहचान बना चुका है। साहित्य के क्षेत्र में लगातार सक्रिय अदनान को अब ‘केदारनाथ सिंह कविता सम्मान’ मिलना उनके रचनात्मक सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
गांव की मिट्टी से निकलकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हिंदी कविता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले अदनान कफ़ील दरवेश की इस उपलब्धि ने बलिया के साहित्यिक गौरव में एक और अध्याय जोड़ दिया है।
उनकी सफलता पर साहित्यकारों, लेखकों और जिले के लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की है।
#adnankafeeldarvesh #केदारनाथसिंहकवितासम्मान #kedarnathsingh #kavitasamman #बलिया #ballia #गड़वार #hindipoetry #hindiliterature #युवाकवि #हिंदीसाहित्य #ठिठुरतेलैम्पपोस्ट #Balliakhabar