
9 सितंबर को जिला चिकित्सालय रतलाम में तथा 15 सितंबर को सिविल अस्पताल जावरा एवं आलोट में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडिवा ने बताया कि विश्व फिजियोथैरेपी दिवस प्रतिवर्ष 8 सितंबर को मनाया जाता है। राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत रतलाम जिले के सिविल अस्पताल आलोट और सिविल अस्पताल जावरा में 15 सितंबर को सुबह 9:00 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आगंतुकों को आवश्यक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएगी।
जिला चिकित्सालय में बुधवार को शिविर आयोजित होगा
सिविल सर्जन डॉ ए पी सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय रतलाम में ट्रामा सेंटर के पास नर्सिंग हॉस्टल पर विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर 9 सितंबर बुधवार को सुबह 9:00 से दोपहर 2:00 बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में आने वाले लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में फिजियोथैरेपी संबंधी सेवाएं तथा आवश्यक परामर्श एवं उपचार सेवाएं निशुल्क प्रदान की जाएगी। शिविर के दौरान फिजियोथैरेपिस्ट उपस्थित रहकर आवश्यक सेवाएं प्रदान करेंगे।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh