गया में IG विकास वैभव ने सोनू सिंह पत्रकार को Social Media Influencer Award से किया सम्मानित।
Nawada, Nawada | Oct 26, 2026 गया जिले के मानपुर स्थित रसलपुर रिसॉर्ट में रविवार को आयोजित Let’s Inspire Bihar Social Media Influencer Summit 2026 में नवादा के पत्रकार सोनू सिंह को Social Media Influencer Award से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बिहार की सकारात्मक पहचान, जनहित और सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। गया जिले के मानपुर स्थित रसलपुर रिसॉर्ट में रविवार को Let’s Inspire Bihar Social Media Influencer Summit 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और वरिष्ठ पत्रकारों ने भाग लिया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक (IG) विकास वैभव ने सोनू सिंह पत्रकार सहित विभिन्न प्रतिभागियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने पर सोनू सिंह पत्रकार ने विकास वैभव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें बिहार की सकारात्मक खबरों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए नई प्रेरणा देगा। उन्होंने निर्भीक, निष्पक्ष एवं ईमानदार कार्यशैली के लिए विकास वैभव का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों में गर्गी पाठशाला के माध्यम से निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों की भी जानकारी दी गई। इन पाठशालाओं में विभिन्न जातियों और धर्मों के विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने का उद्देश्य समाज में समान अवसर और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देना है। दौरान विकास वैभव ने बिहार में बदलाव लाने के लिए युवाओं की भागीदारी और सकारात्मक सोच की