मौदहा - युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज
मौदहा हमीरपुर। बीते तीन दिन पहले कस्बे से गायब एक दलित समुदाय की युवती का सुराग नहीं लगा है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला अरतरा रोड निवासी ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि, बीते नौ सितंबर की दोपहर उसकी बालिग पुत्री घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन उसके बाद से कहीं गायब हो गई। पीडित पिता ने बताया कि उसकी पुत्री से स्टेशन के निकट का आबिद पुत्र हनीफ का सम्पर्क रहा है और सम्भव है कि, आबिद ही उसकी पुत्री को बहला फुसला कर ले गया है। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।