🙏*lबाबा केदार की नगरी में उमड़ा आस्था का महासैलाब, 19.33 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की वर्ष 2026 की यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस यात्रा सीजन में रिकॉर्ड 19 लाख 33 हजार 138 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। इनमें 1 लाख 26 हजार 222 श्रद्धालु हेली सेवा के माध्यम से धाम पहुंचे।
हालांकि, दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में यात्रा के दौरान विभिन्न कारणों से 142 श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि स्वास्थ्य बिगड़ने पर 111 यात्रियों को हेली सेवा से एयरलिफ्ट कर रेस्क्यू किया गया।
मानसून सीजन में लगातार बारिश, भूस्खलन और प्रतिकूल मौसम के बीच आपदा राहत एवं बचाव टीमों ने मुस्तैदी से मोर्चा संभाले रखा। प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमों के समन्वित प्रयासों से यात्रा का सफल संचालन संभव हो सका।
आस्था, सेवा और समर्पण की मिसाल बनी केदारनाथ यात्रा 2026।
हर-हर महादेव! 🚩🙏
\#KedarnathDham #KedarnathYatra2026 #BabaKedar #Uttarakhand #Rudraprayag #CharDhamYatra #हरहरमहादेव